शरीर को लगातार बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है और ऊर्जा के लिए जरूरी है- पौष्टिक भोजन। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। आपने कई लेख में पढ़ा और विशेषज्ञों से पौष्टक आहार के फायदों और जरूरतों के बारे में सुना होगा, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के खाने-पीने की आदत आपको ऊर्जा देने की जगह इसे छीन सकती है। सुनने में जरूर यह काफी अजीब लगेगा, पर वास्तविकता ऐसी ही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हम रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जो शरीर की ऊर्जा को क्षीण कर सकती हैं।
सावधान: ऊर्जा देने की जगह थकावट बढ़ा सकते हैं ऐसे खाद्य-पदार्थ, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका अधिक सेवन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा तली हुई चीजों का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में महसूस होने वाली थकान के लिए सूजन को मुख्य कारणों में से एक माना जाता है। ऐसे में जो चीजें शरीर में सूजन को बढ़ा देती हों, उनसे थकान होने की आशंका भी अधिक होती है। तले हुए खाद्य पदार्थों के सेवन के माध्यम से आप अप्रत्यक्ष तौर पर तेल और नमक का सेवन भी अधिक कर रहे होते हैं, जो शरीर में थकावट को बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। ज्यादा तली हुई या मीठी चीजें रक्त शर्करा के स्तर में भी वृद्धि का कारण बन सकती हैं, इनके सेवन के बाद आपको थकान का अनुभव अधिक हो सकता है।
सफेद ब्रेड में होती है रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा
अगर आप भी रोज नाश्ते में सफेद ब्रेड खाते हैं तो सावधान हो जाइए। सफेद ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थ रिफाइंड कार्ब्स का स्रोत होते हैं जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। सफेद ब्रेड खाने के बाद आपको थकान महसूस होने या फिर नींद आने जैसा अनुभव हो सकता है। सफेद की जगह ब्राउन ब्रेड या फिर ग्रेन ब्रेड का सेवन करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। पास्ता जैसी चीजों में भी रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है।
मीठी चीजों या पेय का सेवन
यदि आप भी बहुत अधिक मीठा खाने या पीने के शौकीन हैं तो आपकी यह आदत सेहत के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकती है। इन चीजों के अधिक सेवन के कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है जिससे डायबिटीज का खतरा हो सकता है। इसके अलावा मीठी चीजें मोटापे को भी बढ़ा देती हैं। मीठी चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करें। इन्हें खाने के बाद शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना बहुत आवश्यक हो जाता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।