फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: एलर्जी ही नहीं, इन बीमारियों के कारण भी हो सकती है हाथ-पैर में खुजली, लक्षणों को न करें अनदेखा

Sat, 26 Feb 2022 04:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Feb 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
psoriasis and diabetes may cause itching in hand and foot, all you need to know
कई बीमारियों का भी संकेत हो सकती है खुजली - फोटो : iStock

मौसम बदलने, त्वचा में पर्याप्त नमी की कमी या मच्छर आदि के काटने पर कभी-कभार हाथ या पैरों में खुलजी होना एक आम स्थिति है लेकिन अगर यह खुजली निरंतर जारी रहे और इसकी वजह से त्वचा मुश्किल में पड़ने लगे तो इस तरफ ध्यान देना जरूरी हो जाता है। इस खुजली के पीछे सामान्य एलर्जी से लेकर सोरायसिस और डायबिटीज जैसी स्थितियां भी हो सकती हैं। समय पर कारण जानकर यदि उपचार ले लिया जाए तो समस्या को नियंत्रित भी किया जा सकता है और खुजली से राहत भी मिल सकती है। 



खुजली होने पर त्वचा का लाल हो जाना, खरोंचे पड़ना या फुंसी सी उभर आना भी एक आम बात है। कई बार त्वचा से पपड़ी सी भी निकलने लगती है। लेकिन यदि यह खुजली किसी अन्य शारीरिक स्थिति की वजह से हो रही है तो त्वचा पर पड़ने वाली लाली, फुंसी और खरोंचे बनी रह सकती है। इसका असर केवल त्वचा पर नहीं शरीर के भीतरी हिस्से पर भी पड़ सकता है, इसलिए जरूरी है कि खुजली के लगातार बने रहने पर डॉक्टर से परामर्श लिया जाए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन बीमारियों के कारण खुजली की दिक्कत बढ़ सकती है?

psoriasis and diabetes may cause itching in hand and foot, all you need to know
डायबिटीज का संकेत मानी जाती है खुजली की समस्या - फोटो : iStock

डायबिटीज का संकेत हो सकती है खुजली
रक्त में शर्करा के स्तर का बढ़ जाना डायबिटीज का कारण बनता है, और इस समस्या के कारण त्वचा से संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं। डायबिटीज के कारण जेंथोमेटोसिस जैसी तकलीफ भी हो सकती है जिसमें हाथ-पैरों में खुजली के साथ ही पीले रंग की फुंसियां या उभार जैसे लक्षण दिख सकते हैं। डायबिटीज को नियंत्रित रखकर इन दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है।

psoriasis and diabetes may cause itching in hand and foot, all you need to know
खुलजी के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Pixabay

सोरायसिस और एक्ज़ीमा के कारण खुजली की दिक्कत
त्वचा की कोशिकाओं के बहुत तेजी से बढ़ने और एक के ऊपर एक इकट्ठी होने लगने की स्थिति सोरायसिस का कारण बन सकती है। हथेलियों और तलवों में खुजली इसका एक लक्षण हो सकती है। इसके साथ ही त्वचा का लाल होना, पपड़ी जमना, जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन, शरीर में अन्य जगहों पर सूजन होना आदि भी इसके लक्षण हो सकते हैं।
एक्ज़िमा की वजह से भी खुजली पैदा हो सकती है। एक्ज़ीमा असल में कई सारी स्थितियों का एक समूह है। इसमें खुजली के अलावा छाले, लाल दरारों वाली या पपड़ीदार चमड़ी भी बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
psoriasis and diabetes may cause itching in hand and foot, all you need to know
हाथों में खुजली की दिक्कत - फोटो : iStock

खुजली के इन कारणों के बारे में भी जानिए

  • एलर्जी: कपड़ों से लेकर किसी प्रकार के कैमिकल के सम्पर्क में आने, परफ्यूम या इत्र लगाने, किसी धातु के गहने पहनने या किसी बाहरी कण के सम्पर्क में आने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण हाथ-पैरों में खुजली, जलन, रैशेज और फफोले दिख सकते हैं। सामान्यतौर पर इसके लक्षण कुछ ही समय में ठीक भी हो जाते हैं। 
  • कीड़ों के काटने से खुजली: मच्छरों से लेकर खटमल और अन्य कई प्रकार के कीड़ों के काटने के कारण भी खुजली की समस्या हो सकती है। कुछ कीड़े त्वचा की पहली परत पर घाव जैसा बनाकर उसमें अंडे दे देते हैं जिससे समस्या अधिक गंभीर हो सकती है। इसकी वजह से त्वचा पर खुजली, छोटी-छोटी फुंसियों वाले रैश होना, छाले होना या पपड़ी निकलना, घाव होना आदि दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
psoriasis and diabetes may cause itching in hand and foot, all you need to know
खुजली की समस्या को न करें अनदेखा

इन बातों का रखें ध्यान
हाथ-पैरों में लगातार बनी रहने वाली खुजली को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इससे समस्या के और बढ़ने की आशंका तो होती ही है साथ ही त्वचा को क्षति भी पहुंच सकती है। सामान्य खुजली के लिए मॉइश्चराइजर, लोशन या क्रीम के जरिए त्वचा के रूखेपन को दूर किया जा सकता है। एलर्जी की स्थिति में या एक-दो दिन में आराम न मिलने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed