फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morning Health Tips: तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए कौन सा तरीका सबसे अच्छा है? वॉकिंग या रनिंग

Mon, 05 May 2025 05:57 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 05 May 2025 05:57 PM IST
सार

अक्सर लोग सुबह की ठंडक में टहलना या दौड़ना पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि कैलोरी तेजी से बर्न करने के लिए इन दोनों में से कौन सा विकल्प बेहतर है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Which is the best way to burn calories faster Walking or running know in hindi
वॉकिंग या रनिंग - फोटो : Adobe Stock

Morning Health Tips: दिन की शुरुआत एक स्वस्थ दिनचर्या से करना न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग सुबह की ठंडक में टहलना या दौड़ना पसंद करते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कैलोरी तेजी से बर्न करने और फिटनेस के लिए इन दोनों में से कौन सा विकल्प बेहतर है? और सरल करके लिखें तो वॉकिंग या रनिंग में से कौन सा आपके लिए बेस्ट है? 



सामान्य तौर पर, रनिंग एक हाई इंटेंसिटी वाला वर्कआउट माना जाता है जो टहलने की तुलना में प्रति मिनट अधिक कैलोरी बर्न करता है और कार्डियो फिटनेस को तेजी से सुधारता है। आइए इस लेख में इसकी तुलना करते हैं और जानते हैं कि वॉकिंग और रनिंग में से आपके लिए कौन सा विकल्प अच्छा है?

Which is the best way to burn calories faster Walking or running know in hindi
वॉकिंग या रनिंग - फोटो : Adobe

वॉकिंग
वॉकिंग एक कम प्रभाव वाला व्यायाम है, जो जोड़ों पर कम दबाव डालता है और सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, तनाव कम करने में मदद करता है। वॉकिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे लंबे समय तक बिना थकान के किया जा सकता है। यही वजह है कि वॉकिंग कम उम्र से लेकर बुजुर्गों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।


ये भी पढ़ें- Fatty Liver Disease: लिवर में फैट बनने से कैसे रोकें, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए इसके लिए जरूरी उपाय; आप भी जानिए
 
Which is the best way to burn calories faster Walking or running know in hindi
वॉकिंग या रनिंग - फोटो : Freepik.com

रनिंग
रनिंग यानी दौड़ना एक बेहद फायदेमंद व्यायाम है जिसे हाई इंटेंसिटी वाला वर्कआउट माना जाता है। यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बहुत तेजी से बर्न करने में मदद करता है, जो वेट लॉस के लिए एक प्रभावी तरीका है। नियमित रूप से दौड़ने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। 


ये भी पढ़ें- सेहत की बात: क्या होते हैं प्रोबायोटिक्स, जिसे अच्छे पाचन के लिए माना जाता है सबसे जरूरी? आप भी जानिए
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Which is the best way to burn calories faster Walking or running know in hindi
वॉकिंग या रनिंग - फोटो : Freepik.com

दौड़ना एक बेहतर कार्डियोवस्कुलर व्यायाम है, जो हृदय और फेफड़ों की सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह हृदय की सहनशक्ति को बढ़ाता है। रोज सुबह दौड़ने से शरीर से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करने, मूड बेहतर रखने में आपकी मदद करता है।


 
विज्ञापन
Which is the best way to burn calories faster Walking or running know in hindi
मॉर्निंग वॉक - फोटो : Freepik.com

कुल मिलाकर वॉकिंग और रनिंग दोनों ही बेहतरीन कार्डियो व्यायाम हैं, जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हर हफ्ते 150 मिनट का मध्यम तीव्रता वाला व्यायाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप हाल ही में व्यायाम करना शुरू किए हैं और फिट होना चाहते हैं, तो आपके लिए वॉकिंग बेहतर हो सकता है। वहीं अगर आप तेजी से वजन कम करना या ज्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो दौड़ना आपके लिए अच्छा विकल्प है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed