Superfoods For Summer: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और हर गुजरते दिन के साथ गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना और बढ़ते तापमान के कारण होने वाली पेट की समस्याओं से बचना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अक्सर कुछ लोगों को इस मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, सिरदर्द और पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि हमें अपनी डाइट में ऐसे आहार शामिल करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडक दें और हाइड्रेशन बनाए रखे।
Summer Tips: गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये तीन सुपरफूड्स, दूर होगी डिहाइड्रेशन की चिंता
Summer Tips: गर्मी के दिनों में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण कई लोग डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे सुपरफूड्स शामिल कर सकते हैं, जो आपको दिन भर हाइड्रेटेड रहने में मदद करेंगे।
खीरा
खीरा गर्मियों का एक बेहतरीन सुपर फूड है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, जो इसे डिहाइड्रेशन से लड़ने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाता है। खीरा को आप अपने भोजन के साथ सलाद के तौर पर खा सकते हैं। खीरे का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद है और कब्ज से राहत दिलाता है। इसे आप सलाद के अलावा, जूस बनाकर भी पी सकते हैं या बस ऐसे ही स्नैक्स के तौर पर भी नमक के साथ खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पाचन को दुरुस्त रखने के लिए खाली पेट करिए एलोवेरा जूस का सेवन, गर्मी के कारण होने वाले दिक्कतों से मिलेगी राहत
गर्मी के मौसम में लगभग सभी लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम का एक शानदार स्रोत होता है। तरबूज शरीर को तेजी से हाइड्रेट करता है और इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह गर्मी से राहत दिलाता है। इसे आप सीधे खा सकते हैं या जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: यूरिक एसिड बढ़ने का सता रहा है डर? शुरू कर दीजिए ये उपाय, दूर रहेगा खतरा
नारियल पानी
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा के बजाय नारियल पानी गर्मियों का सबसे अच्छा विकल्प है। यह नेचुरल रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम) से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है। नारियल पानी तुरंत एनर्जी देता है, पाचन में सुधार करता है और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।