फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Eating: सैचुरेटेड या अनसैचुरेटेड फैट कौन सा आपके लिए फायदेमंद? जानिए स्वस्थ शरीर के लिए कैसा रखें आहार

Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Which is healthier saturated or unsaturated fat know how to stay healthy
कैसा रखें डाइट - फोटो : istock

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन पर जोर दिया जाता रहा है। आमतौर पर माना जाता रहा है कि वजन को कंट्रोल रखने, ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए आहार में फैट वाली चीजों की मात्रा कम से कम रखनी चाहिए। पर क्या आप जानते हैं कि बेहतर सेहत के लिए आपको आहार के माध्यम से कुछ प्रकार के फैट्स की भी आवश्यकता होती है। जिन दो फैट्स की सबसे ज्यादा चर्चा रही है सैचुरेटेड या अनसैचुरेटेड फैट उनमें से एक है।



अध्ययनों में माना जाता रहा है कि अनसैचुरेटेड फैट अधिक फायदेमंद होते हैं और इससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। वहीं सैचुरेटेड फैट की मात्रा शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकारक दुष्प्रभावों वाली हो सकती है।

Which is healthier saturated or unsaturated fat know how to stay healthy
फैट वाली चीजें - फोटो : Pixabay

सैचुरेटेड फैट से रक्त वाहिकाओं को नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सैचुरेटेड फैट का अधिक सेवन रक्त वाहिकाओं में वसा के जमाव का कारण बन सकते हैं, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों के सख्त होने) का जोखिम हो सकता है। इसके विपरीत, असंतृप्त वसा वाली चीजों को धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है।

अनसैचुरेटेड फैट वाली चीजें मुख्यरूप से पौधों के स्रोतों (जैसे ऑलिव, एवोकाडो और नट्स) से प्राप्त होते हैं, जबकि अधिकांश मात्रा में संतृप्त वसा पशुओं के स्रोतों (जैसे रेड मीट, पोल्ट्री) से मिलता है।

Which is healthier saturated or unsaturated fat know how to stay healthy
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock

आहार में कम रखें सैचुरेटेड फैट

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के विशेषज्ञों के अनुसार, संतृप्त वसा की मात्रा आपके दैनिक कैलोरी सेवन का 6% से कम होना चाहिए। डाइट में सैचुरेटेड फैट वाली चीजों के सेवन को सीमित करना आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक हो सकता है।

अध्ययनों में पाया गया है कि अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट वाली चीजों का सेवन एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकती है जिससे हार्ट की समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Which is healthier saturated or unsaturated fat know how to stay healthy
आहार में कम करें सैचुरेटेड फैट की मात्रा - फोटो : istock

इन चीजों का कम कर दें सेवन

आहार में सैचुरेटेड फैट वाली चीजों की मात्रा कम रखने के लिए पशुओं पर आधारित चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। विशेषतौर पर रेड मीट वाली चीजें, मक्खन, आइसक्रीम और तली हुई चीजों की मात्रा आहार में कम रखकर आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके अलावा आहार से संबंधित कुछ सुझावों को ध्यान में रखकर भी सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम रखने और शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है। 

  • स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए आहार में कैलोरी की मात्रा को संतुलित करें।
  • साबुत अनाज, लीन और पौधों पर आधारित प्रोटीन और विभिन्न प्रकार के फल-सब्जियां खाएं।
  • नमक, चीनी, मांस, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और शराब का सेवन कम से कम करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed