पिछले एक दशक में जिन बीमारियों के मामले सबसे तेजी से बढ़े हैं, डायबिटीज उनमें से एक है। डायबिटीज के कारण शरीर में कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है, यही कारण है इसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत गंभीर बीमारियों के रूप में वर्गीकृत करते हैं। कोरोना के इस दौर में डायबिटीज को एक प्रमुख जोखिम कारक के रूप में भी देखा जा रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक सभी लोगों को इस बीमारी को लेकर सचेत रहना चाहिए और इससे बचाव के आवश्यक उपाय करते रहने चाहिए।
आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटीज रोगियों को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं बढ़ेगा शुगर का लेवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम करिए वजन
वजन कम करने से मधुमेह का खतरा कम होता है। एक अध्ययन में लोगों ने व्यायाम और आहार में बदलाव के साथ अपने शरीर के वजन को लगभग 7 फीसदी तक कम किया। निष्कर्ष में पाया गया कि शरीर का वजन कम करने से डायबिटीज के जोखिमों को लगभग 60 फीसदी तक घटाया जा सकता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए प्रीडायबिटीज वाले लोगों को शरीर का वजन कम से कम 7 से 10 फीसदी तक कम करना चाहिए।
शारीरिक गतिविधियों से मिलता है लाभ
डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। व्यायाम की मदद से आप वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और
इंसुलिन के प्रति अपनी संवेदनशीलता को आसानी से बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। डायबिटीज की कई तरह की जटिलताओं को कम करने में भी योग-व्यायाम को अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है।
पौधों पर आधारित चीजों का सेवन अधिक करें
पौधों पर आधारित आहार आपको विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें डाइट्री फाइबर भी पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ वजन घटाने में मदद करने के साथ मधुमेह के खतरे को कम करते हैं। विभिन्न प्रकार के स्वस्थ, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं, इनसे डायबिटीज की जटिलताओं को आसानी से कम किया जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।