फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: चिंता और थकान ही नहीं चेहरे की रंगत भी छीन सकती है नींद की कमी, जानिए अच्छी नींद पाने के तरीके

Mon, 03 Jan 2022 06:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jan 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
sleep disturbance effects on face, does bad sleep affect your beauty
नींद की कमी के चेहरे पर प्रभाव - फोटो : Pixabay

सुबह उठते ही चेहरे पर दिखाई देती सूजन आपको अचानक परेशानी में डाल देती है । कभी अचानक आंखों के नीचे गहरे घेरे या त्वचा पर धब्बे नजर आने लगते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि नींद की कमी बाकी चीजों के साथ आपकी त्वचा पर भी बुरा असर डाल सकती है? अगर नहीं तो यह जानकारी आपके लिए बड़े काम की हो सकती है। आखिर ये मामला सचमुच ब्यूटी स्लीप का है।



कुछ समय पहले पेरिस में एक शोध हुआ। उस शोध में यह सामने आया कि नींद का पूरा न होना या लगातार कई दिनों तक छह घंटे से भी कम समय के लिए सोना, चेहरे और त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि आपने लगातार दो-तीन दिन भी नींद ठीक से नहीं ली है, तो भी यह नुकसान दिखाई दे सकता है। खास बात यह कि ऐसा कम उम्र, स्वस्थ लोगों में भी हो सकता है। शोध में पाया गया कि नींद की इस कमी से त्वचा के रंग, पीएच स्तर, नमी, आदि में असंतुलन आ सकता है। जबकि भरपूर नींद लेने वालों की त्वचा तुलनात्मक रूप से स्वस्थ और चमकदार रहती है। 

sleep disturbance effects on face, does bad sleep affect your beauty
युवाओं में बढ़ती नींद की समस्या - फोटो : Pixabay

युवाओं में बढ़ती नींद की समस्या
बाकी कई समस्याओं की तुलना में त्वचा इस बुरे असर को जल्दी जाहिर कर देती है। यही कारण है कि दो दिन की अधूरी नींद भी त्वचा पर निशान पैदा कर देती है। शोध में यह भी स्पष्ट हुआ कि छह घंटे से कम नींद लेने वाले, यानी शॉर्ट स्लीपर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इनमें एक बड़ा प्रतिशत युवाओं का है। यही कारण है कि युवाओं में त्वचा संबंधी समस्याएं भी आम हो रही हैं। 

sleep disturbance effects on face, does bad sleep affect your beauty
पर्याप्त नींद लेना है जरूरी - फोटो : iStock

इस समस्याओं से बचने के लिए क्या करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं भरपूर 8 घंटे की निर्बाध नींद के लिए हल्के भोजन, रात को तुरंत भोजन के बाद न सोने, कोई भी गैजेट बिस्तर में न ले जाने जैसी मूल बातों को हमेशा ध्यान में रखें। अच्छी नींद लेने से त्वचा को खुद को रिपेयर करने यानी मरम्मत करने का मौक़ा मिलता है। अगर नींद पूरी नहीं होती तो त्वचा यह काम नहीं कर पाती जिसका असर दिखाई देता है। 

  • सोने से पहले त्वचा अच्छी तरह साफ़ कर मॉश्चराइज करें। याद रखें, मेकअप या अन्य कोई भी तरह का कॉस्मेटिक त्वचा को खुलकर सांस लेने से रोकता है। 
  • अगर आपकी त्वचा किसी प्रकार की एलर्जी से ग्रसित है या सेंसेटिव है तो डॉक्टर से सलाह लेकर किसी मेडिकेटेड मॉइश्चराइजर या लोशन का प्रयोग करें।
  • आपका बिस्तर और खासतौर पर तकिया साफ़-सुथरा और आरामदायक होना चाहिए। चादरों और तकिये के कवर को हफ्ते में कम से कम 1 बार जरूर बदलें। 
  • तेज लाइट जलाकर न सोएं। यह लाइट आपके दिमाग को यह संदेश देती है अभी उजाला है और नींद का समय नहीं हुआ है। ऐसे में बाकी शरीर के साथ त्वचा को भी रिपेयरिंग का काम करने में मुश्किल आती है और त्वचा पर समस्याएं उभरने लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sleep disturbance effects on face, does bad sleep affect your beauty
अच्छी नींद के तरीके - फोटो : pixabay

अच्छी नींद के लिए इन बातों का रखें ख्याल

  • दिन की झपकी, सोने से पहले चाय-कॉफी का सेवन आदि चीजों से बचें। 
  • डॉक्टर से सलाह लें कि क्या आपको मेलाटोनिन सप्लीमेंट्स की आवश्यकता है। यह एक तरह का स्लीप हार्मोन है लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना जरूरी है। साथ ही इसकी आदत डालना भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। 
  • यदि आपको रात में मालिश करके या सिर पर तेल लगाकर सोने की आदत है तो कोशिश करें कि सोने से पहले नहाएं जरूर और सिर को कवर करके सोएं। यह तेल न केवल बिस्तर और तकिये को खराब करके कई सारे कीटाणु पैदा कर सकता है, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। 
  • बेडरूम के तापमान को सामान्य रखें।  यदि आप एसी या हीटर जैसे साधनों का उपयोग करते हैं तो खासतौर पर एक सामान्य तापमान का होना जरूरी है। इससे भी त्वचा को आराम मिलता है। 

------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed