फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटीज रोगियों को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं बढ़ेगा शुगर का लेवल

Tue, 04 Jan 2022 11:38 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jan 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
what to avoid in diabetes, tips to control diabetes easily
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock

पिछले एक दशक में जिन बीमारियों के मामले सबसे तेजी से बढ़े हैं, डायबिटीज उनमें से एक है। डायबिटीज के कारण शरीर में कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है, यही कारण है इसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत गंभीर बीमारियों के रूप में वर्गीकृत करते हैं। कोरोना के इस दौर में डायबिटीज को एक प्रमुख जोखिम कारक के रूप में भी देखा जा रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक सभी लोगों को इस बीमारी को लेकर सचेत रहना चाहिए और इससे बचाव के आवश्यक उपाय करते रहने चाहिए।



अध्ययनों से पता चलता है कि जीवनशैली में बदलाव करके टाइप-2 डायबिटीज की शुरुआत और इसके खतरे को रोकने में मदद मिल सकती है। अधिक वजन या मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल या मधुमेह के पारिवारिक इतिहास के कारण डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। यदि अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव कर लिए जाएं तो इसके जोखिमों को कम किया जा सकता है, आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

what to avoid in diabetes, tips to control diabetes easily
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

कम करिए वजन
वजन कम करने से मधुमेह का खतरा कम होता है। एक अध्ययन में लोगों ने व्यायाम और आहार में बदलाव के साथ अपने शरीर के वजन को लगभग 7 फीसदी तक कम किया। निष्कर्ष में पाया गया कि शरीर का वजन कम करने से डायबिटीज के जोखिमों को लगभग 60 फीसदी तक घटाया जा सकता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए प्रीडायबिटीज वाले लोगों को शरीर का वजन कम से कम 7 से 10 फीसदी तक कम करना चाहिए।

what to avoid in diabetes, tips to control diabetes easily
योग-व्यायाम हैं आवश्यक - फोटो : Istock

शारीरिक गतिविधियों से मिलता है लाभ
डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। व्यायाम की मदद से आप वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और
इंसुलिन के प्रति अपनी संवेदनशीलता को आसानी से बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। डायबिटीज की कई तरह की जटिलताओं को कम करने में भी योग-व्यायाम को अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to avoid in diabetes, tips to control diabetes easily
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

पौधों पर आधारित चीजों का सेवन अधिक करें
पौधों पर आधारित आहार आपको विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें डाइट्री फाइबर भी पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ वजन घटाने में मदद करने के साथ मधुमेह के खतरे को कम करते हैं। विभिन्न प्रकार के स्वस्थ, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं, इनसे डायबिटीज की जटिलताओं को आसानी से कम किया जा सकता है।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed