फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sleep Debt: 'स्लीप डेट' क्या होता है, जानें अधूरी नींद की भरपाई करने का क्या है सही तरीका?

Sun, 10 Aug 2025 09:43 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 10 Aug 2025 09:43 PM IST
सार

Effects of Sleep Debt: हर व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो रात में देर से सोने और सुबह जल्दी जागने की आदत की वजह से 8 घंटे की नहीं नहीं पूरी कर पाते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है स्लीप डेट क्या होता है?

विज्ञापन
What is Sleep Debt and How to Repay Lost Sleep Health Tips to Improve Sleep Disorder
क्या होता है स्लीप डेट? - फोटो : Adobe Stock

Sleep Debt Meaning: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, काम, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर लोग नींद से समझौता कर लेते हैं। देर रात तक काम करना या फोन चलाना, और सुबह जल्दी उठना एक आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रात कम सोने का यह सिलसिला आपके शरीर पर भारी पड़ सकता है? इसे स्वास्थ्य की दुनिया में 'स्लीप डेट' कहा जाता है। यह कोई वित्तीय कर्ज नहीं है, बल्कि यह आपकी नींद का संचित नुकसान है।



अगर आप हर रात अपनी जरूरत से कम सोते हैं, तो यह कमी जमा होती जाती है और आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि स्लीप डेट क्या है और आप इसकी भरपाई कैसे कर सकते हैं?

What is Sleep Debt and How to Repay Lost Sleep Health Tips to Improve Sleep Disorder
क्या है स्लीप डेट? - फोटो : adobe stock

क्या है स्लीप डेट?
स्लीप डेट का मतलब है कि आपके शरीर को जितनी नींद की जरूरत है, उससे कम नींद लेना। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे की नींद चाहिए, लेकिन वह लगातार 5 दिनों तक सिर्फ 6 घंटे सोता है, तो उसके पास 10 घंटे (2 घंटे प्रतिदिन × 5 दिन) का स्लीप डेट जमा हो गया है।

यह नींद की कमी एक-दो रातों में पूरी नहीं हो सकती, बल्कि यह धीरे-धीरे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती रहती है। यह समझना जरूरी है कि नींद हमारे शरीर की एक मूलभूत जरूरत है।


ये भी पढ़ें- Blood Pressure: क्या आपका ब्लड प्रेशर भी अक्सर बढ़ा रहता है? ये तीन चीजें हो सकती हैं इसका मुख्य कारण
 
What is Sleep Debt and How to Repay Lost Sleep Health Tips to Improve Sleep Disorder
स्लीप डेट का प्रभाव - फोटो : Freepik.com

स्लीप डेट के शारीरिक और मानसिक नुकसान
स्लीप डेट का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह आपके दैनिक जीवन की गुणवत्ता को खराब कर देता है। इसकी वजह से आपको दिन भर थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। यह आपकी एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को भी प्रभावित करता है, जिससे काम में गलतियां होने की आशंका बढ़ जाती है।

लंबे समय तक नींद की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा, यह तनाव के स्तर को बढ़ाता है और हृदय रोग, मोटापा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Sleep Debt and How to Repay Lost Sleep Health Tips to Improve Sleep Disorder
स्लीप डेट की भरपाई कैसे करें? - फोटो : Freepik.com

स्लीप डेट की भरपाई कैसे करें?
'स्लीप डेट' को चुकाने का सबसे अच्छा तरीका यह नहीं है कि आप वीकेंड पर 12-14 घंटे सोकर इसकी भरपाई करें। ऐसा करने से आपकी 'सर्कैडियन रिदम' यानी शरीर की जैविक घड़ी बिगड़ सकती है। इसकी भरपाई के लिए कुछ छोटे और प्रभावी कदम उठाएं-

  • हर रात 15-30 मिनट जल्दी सोने की कोशिश करें।
  • दोपहर में 20-30 मिनट की छोटी झपकी ले सकते हैं। इसे पावर नैप कहते हैं और यह आपको तरोताजा महसूस कराएगा।
  • हर दिन, यहां तक कि वीकेंड पर भी, एक निश्चित समय पर सोने और उठने की आदत डालें।


 

विज्ञापन
What is Sleep Debt and How to Repay Lost Sleep Health Tips to Improve Sleep Disorder
स्लीप डेट - फोटो : Freepik

स्लीप डेट एक वास्तविक और गंभीर समस्या है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसका समाधान किसी जादू की तरह नहीं होता, बल्कि जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करके ही इसे ठीक किया जा सकता है। अपनी नींद को अपनी प्राथमिकता बनाएं। एक अच्छी और पूरी नींद आपको एक बेहतर जीवन जीने में मदद कर सकती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed