फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्या वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sun, 10 Aug 2025 05:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 10 Aug 2025 05:00 PM IST
सार

अक्सर लोग व्यायाम के दौरान पानी पीने को लेकर दुविधा में रहते हैं। दरअसल, बहुत से लोगों के मन में ये भ्रांति है कि व्यायाम के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips Drink Water Immediately After Workout Karne Ke Baad Pani Pina Chahie Ki Nahin
क्या वर्कआउट के दौरान पानी पीना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

Drink Water After Workout:आजकल फिटनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण लोग नियमित रूप से व्यायाम कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग वर्कआउट के दौरान या उसके तुरंत बाद पानी पीने को लेकर दुविधा में रहते हैं। अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या व्यायाम के ठीक बाद पानी पीना सुरक्षित है? ऐसे में डॉक्टर मल्हार गणला के अनुसार व्यायाम के दौरान पानी पीना बहुत जरूरी होता है, और इसे नजरअंदाज करना एक बड़ी गलती हो सकती है।



व्यायाम के दौरान पर्याप्त पानी न पीने से शरीर के दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि वर्कआउट के दौरान और उसके बाद पानी पीने का सही तरीका क्या है और इस विषय पर विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं।

Health Tips Drink Water Immediately After Workout Karne Ke Baad Pani Pina Chahie Ki Nahin
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com

हाइड्रेशन की कमी से दिल पर बढ़ता है दबाव
व्यायाम करते समय हमारा शरीर पसीने के माध्यम से अपने तापमान को नियंत्रित करता है। इस प्रक्रिया में शरीर से पानी की मात्रा कम होती जाती है। जब आप व्यायाम के दौरान पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो आपके शरीर में ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है।

इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है, क्योंकि दिल को इस कम और गाढ़े खून को पूरे शरीर में पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल की धड़कन और तनाव दोनों बढ़ जाते हैं। यह स्थिति न केवल आपकी परफॉर्मेंस को कम करती है, बल्कि दिल के स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम भरी हो सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by Malhar Ganla (@drmalharganla)



ये भी पढ़ें- Heart Attack: सीपीआर का सही तरीका और ये जरूरी बातें जान ली तो हार्ट अटैक में बचा सकते हैं लोगों की जान
Health Tips Drink Water Immediately After Workout Karne Ke Baad Pani Pina Chahie Ki Nahin
gym workout - फोटो : Adobe Stock photo

व्यायाम के दौरान पानी पीने का सही तरीका
व्यायाम के दौरान पानी पीने का एक सही तरीका होता है। अगर आप एक घंटे से कम समय के लिए व्यायाम करते हैं, तो हर 10-15 मिनट में थोड़ा-थोड़ा करके लगभग एक लीटर तक सादा पानी पीना चाहिए। इस तरह, शरीर में पानी की कमी नहीं होती और दिल पर तनाव नहीं पड़ता।

वहीं, अगर आप एक घंटे से ज्यादा कसरत करते हैं या बैडमिंटन जैसे कोई खेल खेलते हैं, तो पसीने के साथ नमक और खनिज (मिनरल्स) भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसी स्थिति में, सादे पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय (जैसे इलेक्ट्रॉल) का सेवन भी करना चाहिए ताकि शरीर में इन जरूरी तत्वों का संतुलन बना रहे।


ये भी पढ़ें- Menopause: मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में होते हैं ये हार्मोनल बदलाव, ऐसे में क्या करना चाहिए?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Drink Water Immediately After Workout Karne Ke Baad Pani Pina Chahie Ki Nahin
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पीने की आदत
यह सबसे आम सवाल है कि क्या वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं? इसका सीधा जवाब है हां, आप पानी पी सकते हैं, लेकिन सही तरीके से। वर्कआउट के तुरंत बाद एक साथ बहुत सारा पानी पीने के बजाय, धीरे-धीरे और घूंट-घूंट करके पानी पीना चाहिए।

एक साथ ज्यादा पानी पीने से पेट में भारीपन या ऐंठन महसूस हो सकती है, और शरीर भी इसे ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है। धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर की रिकवरी में मदद मिलती है और खोए हुए तरल पदार्थों की भरपाई होती है।

विज्ञापन
Health Tips Drink Water Immediately After Workout Karne Ke Baad Pani Pina Chahie Ki Nahin
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
सही हाइड्रेशन सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, मांसपेशियों को ठीक करने और रिकवरी को बेहतर बनाने के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, व्यायाम से पहले, उसके दौरान और बाद में सही तरीके से पानी पीना जरूरी होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed