फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

What is Monkey Fever: कोरोना संक्रमण के बीच सामने आई ये नई मुसीबत, लक्षण से लेकर उपचार तक जानिए सबकुछ विस्तार से

Fri, 11 Feb 2022 04:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Feb 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
What is Monkey Fever: Monkey Fever in Kerala India, Know Symptoms and Treatment in Hindi
केरल में ‘मंकी फीवर’ की दस्तक - फोटो : Amar Ujala

पिछले दो महीनों से जारी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण से पूरा देश परेशान है। हालांकि कुछ दिनों से रोजाना के कम होते संक्रमण के मामले थोड़ी राहत देने वाले है, इस बीच एक नई बीमारी ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के कुछ हिस्सों से क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। आम भाषा में इसे मंकी फीवर के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में वन विभाग से संबंधित एक व्यक्ति ने बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षणों की शिकायत की, जिसकी जांच में मंकी फीवर का मामला सामने आया है। आसपास के 20 और लोगों की भी जांच की गई है, फिलहाल उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



केरल से पहले कर्नाटक में भी पिछले महीने मंकी फीवर के एक मामले की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया था। केरल में भी इससे पहले मंकी फीवर के मामले सामने आ चुके हैं। आमतौर पर प्रभावित क्षेत्रों में अक्टूबर-नवंबर में यह बीमारी शुरू होती है और जनवरी-अप्रैल के बीच पीक पर होती है। आइए आगे की स्लाइडों में मंकी फीवर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

What is Monkey Fever: Monkey Fever in Kerala India, Know Symptoms and Treatment in Hindi
रोगियों में बुखार जैसे लक्षण - फोटो : iStock

मंकी फीवर क्या है?
क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) या मंकी फीवर एक वायरल रक्तस्रावी बुखार है, जो फ्लेविविरिड फैमिली से संबंधी वायरस से संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी है। कई तरह के कीड़ों को इस वायरस का वाहक माना जाता है, इंसानों को इन कीड़ों के काटने से संक्रमण हो सकता है। मंकी फीवर एक वेक्टर जनित रोग है जो मुख्य रूप से बंदरों और मनुष्यों को प्रभावित करता है। आमतौर पर यह संक्रमण उन लोगों में फैलता है जो जंगलों से संबंधित व्यवसाय से जुड़े हैं या फिर संक्रमित बंदरों के संपर्क में रहते हैं। 

What is Monkey Fever: Monkey Fever in Kerala India, Know Symptoms and Treatment in Hindi
मंकी फीवर के लक्षणों को लेकर रहें सावधान - फोटो : iStock

मंकी फीवर के क्या लक्षण होते हैं?
अध्ययनों मे पाया गया है कि संक्रमितों में इसके लक्षण हल्के से गंभीर स्तर को हो सकते हैं। मनुष्यों में, शुरुआती तीन से आठ दिनों में तेज बुखार और सिरदर्द की दिक्कत होती है। इसके बाद आंतरिक रक्तस्राव के कुछ लक्षण जैसे नाक, गले, मसूड़ों या आंतों से रक्तस्राव की समस्या देखी जा सकती है। संक्रमितों को उल्टी, सुस्ती, कंपकंपी, बेचैनी और चिंता का भी अनुभव होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोग हमेशा घातक नहीं होता है। हर साल, लगभग 500 लोग इससे संक्रमित होते हैं, जिनमें से 15 से 50 लोगों की मृत्यु हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Monkey Fever: Monkey Fever in Kerala India, Know Symptoms and Treatment in Hindi
क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) के मामले - फोटो : iStock

संक्रमण का प्रसार कैसे होता है?
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक संक्रमित गिलहरी, चूहे या अन्य कीड़ों के काटने से यह संक्रमण इंसानों में हो सकता है। हालांकि यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से नहीं फैलता है।  मृत संक्रमित बंदरों की देखरेख करने वाले लोगों में भी इस संक्रमण का खतरा हो सकता है। अधिकांश संक्रमित 15 से 20 दिनों में ठीक हो जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों के उपचार की अवधि लंबी हो सकती है।

विज्ञापन
What is Monkey Fever: Monkey Fever in Kerala India, Know Symptoms and Treatment in Hindi
मंकी फीवर का इलाज नहीं - फोटो : pixabay

मंकी फीवर का क्या इलाज है?
मंकी फीवर का वैसे तो कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। हालांकि लक्षणों की पुष्टि हो जाने पर रोगी तो तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी जाती है।  रोगियों में आम तौर पर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, इससे बचाव के लिए ड्रिप्स लगाई जाती है। इसके साथ हेमरेजिक ब्लीडिंग की समस्या को नियंत्रित करने के लिए कुछ अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय भी किए जाते हैं। डॉक्टर आमतौर पर बुखार से पीड़ित रोगियों को पूर्ण आराम करने के साथ खूब पानी या तरल पदार्थ, प्रोटीन युक्त आहार लेने की सलाह देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed