फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMI: क्या होता है बीएमआई जिसका बढ़ना कई बीमारियों का मुख्य कारण? ऐसे जानें कितना है आपका बीएमआई

Tue, 21 Nov 2023 08:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Nov 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
what is bmi and how high bmi is calculated know health risk of high body mass index
हाई बीएमआई के जोखिम कारक - फोटो : iStock

अधिक वजन को शरीर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का प्रमुख कारक माना जाता है। यानी अगर आपका वजन सामान्य से अधिक है तो ये कई प्रकार की बीमारियों का कारक हो सकता है। पर ये निर्धारण कैसे किया जाए कि आपका वजन समस्याकारक स्थिति में है या नहीं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के माध्यम से इसका निर्धारण किया जा सकता है। बीएमआई, मुख्यरूप से शरीर के वजन की श्रेणियों का निर्धारण करने का पैमाना है जिसके आधार पर ये जाना जा सकता है कि आप स्वस्थ हैं या नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए अपनी बीएमआई पर ध्यान देना और इसके कंट्रोल करने के उपाय करते रहना आवश्यक है। अधिक बीएमआई क्रोनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है। आइए जानते हैं कि आप अपनी बीएमआई के बारे में कैसे जान सकते हैं?

what is bmi and how high bmi is calculated know health risk of high body mass index
बीएमआई बढ़ने की समस्या - फोटो : Pixabay

कितनी है आपकी बीएमआई?

आप आसानी से अपनी बीएआई जान सकते हैं। किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन का अनुपात बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स है।

(बीएमआई = वजन/ लंबाई स्कवायर या बीएमआई= वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई) इस फार्मूले का पालन करके भी आप अपनी बीएमआई जान सकते हैं। 

what is bmi and how high bmi is calculated know health risk of high body mass index
बीएमआई बढ़ने की समस्य - फोटो : iStock

कितनी बीएमआई समस्याकारक है?

बीएमआई के मानकों में मुख्यरूप से चार बातों का ध्यान रखा जाता है। बीएमआई गणना के बाद ये देखना जरूरी है कि आप किस श्रेणी में आते हैं। 

  • कम वजन: बीएमआई 18.5 से कम
  • सामान्य वजन: बीएमआई 18.5 से 24.9
  • अधिक वजन: बीएमआई 25 से 29.9
  • मोटापा (खतरनाक): बीएमआई 30 या इससे अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन
what is bmi and how high bmi is calculated know health risk of high body mass index
हाई बीएमआई की स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : iStock

हाई बीएमआई के कारण होने वाली समस्याएं

यदि आपका बीएमआई 30 या उससे अधिक है तो ये आपमें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारक हो सकता है जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आपका बीएमआई जितना अधिक होगा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, टाइप-2 डायबिटीज, पित्ताशय में पथरी, श्वास संबंधी समस्याएं और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा उतना ही अधिक होगा। हालांकि बीएमआई को कंट्रोल करने वाले उपाय करके इन समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
what is bmi and how high bmi is calculated know health risk of high body mass index
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : istock

कैसे कम करें बीएमआई?

दिनचर्या और आहार में कुछ प्रकार के बदलाव करके आप बीएमआई को कंट्रोल करके स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को भी कम कर सकते हैं। 

  • सप्ताह में कम से कम पांच दिन 30 मिनट का एरोबिक व्यायाम करें।
  • सेचुरेटेड फैट वाली चीजों की मात्रा को कम करें। हाई फैट वाली चीजों से शरीर के वजन बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। 
  • मांस, फल-सब्जियों और साबुत अनाज के साथ लो कोलेस्ट्रॉल वाले आहार का सेवन करें। स्वस्थ आहार के माध्यम से वजन कम किया जा सकता है। 
  • रेड मीट और शर्करा युक्त खाद्य-पेय पदार्थों का सेवन कम करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed