फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acid Reflux: क्या आप भी एसिड रिफ्लक्स से रहते हैं परेशान? बचाव के लिए ये हैं सबसे कारगर उपाय

Tue, 21 Nov 2023 06:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Nov 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
what causes acid reflux and how to get rid of it know east tips in hindi
पाचन की समस्या - फोटो : pixabay

एसिड रिफ्लक्स, पाचन से संबंधित रोग है जिसमें पेट का एसिड या पित्त भोजन नली में वापस आने लगता है। आहार में गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या होना सामान्य है पर अगर आपको अक्सर ये दिक्कत बनी रहती है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी हो जाता है। ये गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) का भी कारण बन सकती है। 



एसिड रिफ्लक्स की समस्या से बचाव के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ आहार का सेवन करें। भोजन में सुधार करके पाचन से संबंधित इस समस्या के जोखिम कम किया जा सकता है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ और बदलाव करना आपको इस समस्या में मदद कर सकती है।

what causes acid reflux and how to get rid of it know east tips in hindi
पाचन की समस्या - फोटो : istock

एसिड रिफ्लक्स से कैसे बचें?

चूंकि एसिड रिफ्लक्स आमतौर पर भोजन में गड़बड़ी के कारण होता है, इसलिए ओवरईटिंग से बचाव करके एसिड रिफ्लक्स के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आपको अक्सर एसिड रिफ्ल्कस की दिक्कत रहती है तो ज़्यादा खाने से बचना चाहिए। शोध से पता चला है कि अधिकांश लक्षण भोजन के बाद होते हैं, ऐसे में आप जितना अधिक भोजन करेंगे, लक्षण उतने ही बदतर होंगे।

एसिड रिफ्लक्स से बचाव के लिए आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है।

what causes acid reflux and how to get rid of it know east tips in hindi
फाइबर वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock

आहार में फाइबर की बढ़ाएं मात्रा

पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए हाई फाइबर वाली चीजों जैसे फलियां- दाल और सलाद का सेवन करना लाभकारी है। ब्रोकली, जामुन, एवोकैडो, साबुत अनाज, सेब और सूखे मेवे का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। फाइबर पाचन ठीक रखने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes acid reflux and how to get rid of it know east tips in hindi
शराब का सेवन - फोटो : istock

शराब से बनाएं दूरी

अध्ययनों में पाया गया है कि शराब का सेवन पेट में एसिड बढ़ाने का कारक हो सकता है। इसलिए शराब से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। शराब के सेवन को कम करके क्रोनिक बीमारियों, ब्लड शुगर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
what causes acid reflux and how to get rid of it know east tips in hindi
खाद्य पदार्थों को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : istock

अम्लीय खाद्य-पेय पदार्थों से बचें

अम्लीय खाद्य-पेय पदार्थों के कारण पाचन स्वास्थ्य पर गंभीर असर हो सकता है। अम्लीय खाद्य पदार्थ जो हार्टबर्न की समस्या को भी बदतर बना सकते हैं। खट्टे फलों के जूस, टमाटर के सॉस, तला हुआ भोजन, चॉकलेट, कॉफी, कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। ये एसिड के जोखिमों को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed