फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: एक दिन में कितना चीनी खा सकते हैं? बच्चों को बिल्कुल भी न दें इस मात्रा से ज्यादा मीठी चीजें

Sat, 02 Nov 2024 03:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

। जिन चीजों को सबसे नुकसानदायक और गंभीर बीमारियों को बढ़ाने वाला पाया गया है- चीनी उनमें शीर्ष पर है। अब सवाल उठता है कि एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खा सकते हैं?

विज्ञापन
What is a safe amount of sugar to eat per day know How Much Sugar Is Too Much
कितना चीनी खाना चाहिए - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना सबसे जरूरी माना जाता है। आप जो कुछ भी खाते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। जिन चीजों को सबसे नुकसानदायक और गंभीर बीमारियों को बढ़ाने वाला पाया गया है- चीनी उनमें शीर्ष पर है। अधिक चीनी खाने से टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिज्म की समस्या, मोटापा और कई अन्य क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा रहता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को संयमित मात्रा में ही चीनी का सेवन करना चाहिए। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है उन्हें चीनी या इससे बनी किसी भी चीज से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

अब सवाल उठता है कि एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खा सकते हैं, क्या बच्चों को बिल्कुल भी चीनी नहीं खाना चाहिए? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

What is a safe amount of sugar to eat per day know How Much Sugar Is Too Much
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

चीनी खाने के हो सकते हैं कई नुकसान

चीनी हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। ये पूरे शरीर के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। 

चीनी में कैलोरी बहुत अधिक होती है और यह शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाती है। ऐसे में अधिक चीनी के सेवन से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसी तरह चीनी खाने से रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि होती है और इंसुलिन संवेदनशीलता भी प्रभावित हो जाती है। टाइप-2 डायबिटीज के लिए इसे प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है।

इतना ही नहीं चीनी का अधिक सेवन रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को बढ़ाने, दिल की बीमारियों का भी कारण बन सकता है। चीनी में फ्रक्टोज होता है ऐसे में इसके अधिक सेवन से लिवर से संबधित बीमारियां हो सकती हैं। 

What is a safe amount of sugar to eat per day know How Much Sugar Is Too Much
पैक्ड जूस में हो सकती है अधिक चीनी - फोटो : freepik.com

कई चीजों में छिपी होती है चीनी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपको कितनी मात्रा में चीनी खानी चाहिए ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप पूरे दिन में कितनी कैलोरी ले रहे हैं। आहार के माध्यम से किसी भी तरह से अधिक कैलोरी वाली चीजों से बचना चाहिए। कैंडी, जूस, कोल्ड ड्रिक्स में ऐडेड शुगर की छिपी मात्रा अधिक होती है, इसे सेहत के लिए और भी नुकसानदायक माना जाता है।

फलों में प्राकृतिक शुगर होता है हालांकि उससे शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is a safe amount of sugar to eat per day know How Much Sugar Is Too Much
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

कितना चीनी खा सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पुरुषों को एक दिन में 37.5 ग्राम (लगभग 9 चम्मच) से अधिक चीनी नहीं खाना चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए यह सीमा 25 ग्राम (लगभग 6 चम्मच) है। बच्चों के लिए उम्र के अनुसार चीनी की मात्रा अलग-अलग होती है, लेकिन आमतौर पर 20-25 ग्राम (लगभग 5-6 चम्मच) से अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

विज्ञापन
What is a safe amount of sugar to eat per day know How Much Sugar Is Too Much
चीनी की जगह खाएं गुड़ - फोटो : Freepik.com

कैसे कर सकते हैं इससे बचाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी का सेवन कम करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इसके लिए मीठे पेय जैसे सोडा और एनर्जी ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल कम किया जाना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड में भी चीनी अधिक हो सकती है इसलिए इसका सेवन कम करें। चीनी के स्वस्थ विकल्प जैस गुड़, खजूर आदि खाया जा सकता है। 

डायबिटीज के रोगी क्या खा सकते हैं क्या नहीं, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed