हमारे शरीर के सभी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए हार्मोंन्स की विशेष भूमिका होती है। हर्मोन ऐसे रसायन होते हैं जो आपके रक्त के माध्यम से आपके अंगों, त्वचा, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक संदेश पहुंचाकर आपके शरीर में विभिन्न कार्यों का समन्वय करते हैं। पुरुषों-महिलाओं के शरीर में विभिन्न कार्यों के लिए कुछ खास हार्मोन्स जरूरी होते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की विशेष भूमिका मानी जाती है। इसे मेल हार्मोन भी कहा जाता है, जो मांसपेशियों को बढ़ाने, ताकत देने, चेहरे और शरीर के बालों की वृद्धि और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टेस्टोस्टेरोन शुक्राणु उत्पादन के लिए भी आवश्यक माना जाता है।
Testosterone: पुरुषों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है ये हार्मोन, जानिए इसके लिए आहार में किस तरह का करें बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्टोस्टेरोन की कमी से होने वाली समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, टेस्टोस्टेरोन की कमी आपके शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली हो सकती है। यह सेक्स ड्राइव में कमी, बालों के झड़ने, दाढ़ी के कम बढ़ने, मांसपेशियों की क्षति, हर समय बहुत ज्यादा थकान महसूस होते रहने, मोटापा और अवसाद की समस्या का कारण बन सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं आहार में कुछ चीजों को शामिल करना इस हार्मोन को बढ़ावा देने में आपके लिए मददगार हो सकती है।
अनार का करिए सेवन
अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में इसके लाभ देखे गए हैं, इसके टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालने के भी साक्ष्य हैं।
एक अध्ययन में पाया गया कि 14 दिनों तक अनार का जूस पीने से पुरुष और महिला दोनों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर औसतन 24% बढ़ सकता है। अध्ययन से यह भी पता चला कि प्रतिभागियों का रक्तचाप कम था और मूड में सुधार हुआ।
केले आपकी सेहत के लिए लाभकारी
आहार में मौसमी फलों को शामिल करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। केला में पोटेशियम होने के कारण ये संकुचन में सहायता करता है और वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन के जोखिम को कम करने में मदद करता है। मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बेहतर बनाए रखने के लिए इस फल का रोजाना सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल और अन्य पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं, जो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने और मांसपेशियों के कार्य को समर्थन देने में मदद कर सकती हैं। पत्तेदार सब्जियां शरीर में आयरन सहित ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करती हैं। शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए इसका सेवन करके लाभ पाया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।