फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips:. ये हैं प्रमुख कारण जिनकी वजह से हो सकती है खून की कमी, ऐसे कर सकते हैं आसानी से पूर्ति

Tue, 06 Sep 2022 12:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Sep 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
What does a lack of blood cause, anemia symptoms and prevention tips
एनीमिया की समस्या और लक्षण - फोटो : istock

शरीर में खून की कमी कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। खून की कमी यानी की एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके शरीर के ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने के लिए वाली लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है। एनीमिया को हीमोग्लोबिन की कमी के तौर पर भी जाना जाता है, भारतीय महिलाओं में यह स्थिति काफी सामान्य देखी गई है। खून की कमी होने के कारण आप थका हुआ और कमजोर महसूस करने लगते हैं। एनीमिया अस्थायी या दीर्घकालिक और हल्के से लेकर गंभीर लक्षणों वाला हो सकता है। इसके लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 



आहार में पोषक तत्वों की कमी से लेकर कई तरह की बीमारियां इस समस्या का कारण हो सकती है, जिनका समय पर निदान और इलाज होना आवश्यक होता है। डॉक्टर्स का मानना है कि कुछ लोगों में कुछ विशेष कारकों के चलते भी हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है, इन जोखिम कारकों को लेकर सभी को सावधान रहना चाहिए।

एनीमिया के उपचार में इसके कारणों के आधार पर सप्लीमेंट्स से लेकर अन्य चिकित्सकीय उपायों को प्रयोग में लाया जाता है। आइए जानते हैं कि किन स्थितियों में शरीर में खून की कमी होने का जोखिम अधिक हो सकता है?

What does a lack of blood cause, anemia symptoms and prevention tips
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार में पोषक तत्वों की कमी

जिन लोगों के दैनिक आहार में आयरन, विटामिन बी-12, फोलेट और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नहीं होती है, उनमें आयरन की कमी होने का खतरा अधिक हो सकता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन पर जोर देते हैं। आहार को ठीक रखकर इस तरह की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

What does a lack of blood cause, anemia symptoms and prevention tips
गर्भावस्था में खून की कमी की समस्या - फोटो : Pixabay

मासिक धर्म और गर्भावस्था

सामान्यतौर पर मासिक धर्म के दौरान शरीर से निकलने वाले खून और गर्भावस्था की कुछ जटिलताओं के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। मासिक धर्म के दौरान लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आना स्वाभाविक होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के फोलिक एसिड और आयरन के साथ मल्टीविटामिन आदि न लेने से भी एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर आपकी स्थिति के आधार पर इन मल्टीविटामिन्स के सेवन की सलाह देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What does a lack of blood cause, anemia symptoms and prevention tips
एनीमिया क्यों होती है? - फोटो : iStock

कुछ प्रकार की बीमारियां

जिन लोगों में आंतों से संबंधित समस्या जैसे क्रोहन या सीलिएक डिजीज आदि की समस्या होती है, ऐसे लोगों में भी एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा डायबिटीज, कैंसर, किडनी फेलियर जैसी समस्याएं भी एनीमिया का कारण बन सकती हैं। ये स्थितियां शरीर में आयरन की मात्रा को कम कर देती हैं जिसके करण एनीमिया हो जाता है। यदि आपके परिवार में किसी को एनीमिया की दिकक्त रही हो तो आपमें भी इसका जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
What does a lack of blood cause, anemia symptoms and prevention tips
एनीमिया से बचाव के लिए क्या करना चाहिए? - फोटो : Pixabay

कैसे दूर करें खून की कमी

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मीट, बीन्स, दाल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियों, हरी मटर, राजमा, मूंगफली आदि में फोलेट की मात्रा होती है जो एनीमिया से आपको बचाने में सहायक है। विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मांस, डेयरी उत्पाद और साबुत अनाज का भी सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed