फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inflammatory Problem: ऐसे लक्षणों का मतलब शरीर में हो रहा है इंफ्लामेशन, जानिए कैसे पाएं इससे राहत

Thu, 17 Aug 2023 07:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Aug 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
what damage can inflammation cause to health know sign of inflammation in body
शरीर में इंफ्लामेशन की समस्या - फोटो : iStock

इंफ्लामेशन, हमारे शरीर की उपचार प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। जब हमारा शरीर किसी आक्रामक एजेंट (जैसे वायरस, बैक्टीरिया या रसायनों) के संपर्क में आता है तो इसकी प्रतिक्रिया में सूजन होती है। हालांकि अगर ये इंफ्लामेशन या सूजन की समस्या अनावश्यक कारणों से होने लगती है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सूजन, चोट या संक्रमण से शरीर की रक्षा के लिए इंफ्लामेशन होना एक सामान्य प्रक्रिया है हालांकि सूजन तब हानिकारक हो जाती है जब यह स्वस्थ ऊतकों में हो जाए या बहुत लंबे समय तक बनी रहे। इसे क्रोनिक इंफ्लामेशन के रूप में जाना जाता है, जो शरीर में कई प्रकार की भी बीमारियों को बढ़ाने का कारण बन सकती है।

आइए जानते हैं कि इंफ्लामेशन से क्या नुकसान हैं और कैसे जानें कि शरीर में इंफ्लामेशन हो रहा है?

what damage can inflammation cause to health know sign of inflammation in body
इंफ्लामेशन से हो सकती हैं कई बीमारियां - फोटो : iStock

इंफ्लामेशन के कारण क्रोनिक बीमारियों का खतरा

लंबे समय तक बनी रहने वाली इंफ्लामेशन की समस्या कई प्रकार की बीमारियों जैसे रुमेटाइड आर्थराइटिस और ऑटोइम्यून बीमारियों का कारण बन सकती है। कार्डियोवस्कुलर रोग जैसे उच्च रक्तचाप और हृदय रोग, गैस्ट्रोइंटस्टाइनल विकारों को भी इंफ्लामेशन के कारण होने वाली  समस्या के रूप में जाना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने वाले उपायों पर ध्यान देते रहना चाहिए। कुछ लक्षण इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में इंफ्लामेशन हो रहा है।

what damage can inflammation cause to health know sign of inflammation in body
शरीर के संतुलन में गड़बड़ी - फोटो : Pixabay

संतुलन की समस्या

क्रोनिक इंफ्लामेटरी डिजीज (सीआईडी) आपके शरीर को अत्यधिक प्रतिक्रिया करने पर मजबूर करती है, जिस स्थिति में कई बार शरीर के स्वस्थ ऊतकों को भी नुकसान होने का खतरा रहता है। मल्टीपल स्केलेरोसिस ऐसी ही एक समस्या है जिसमें आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली, तंत्रिका कोटिंग को अटैक करती है। इससे तंत्रिका संकेतों में समस्या आ सकती है जिसके कारण आपका संतुलन बिगड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what damage can inflammation cause to health know sign of inflammation in body
कमर में दर्द की स्थिति - फोटो : iStock

पीठ के निचले हिस्से में दर्द

क्रोनिक इंफ्लामेशन के कारण एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या होना काफी सामान्य है जिसमें सूजन की समस्या आपके रीढ़ को भी प्रभावित करने लगती है। कभी-कभी, यह आपके कूल्हे, गर्दन, घुटनों या छाती के लिए भी समस्याकारक स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पीठ के निचले हिस्से में होने वाले दर्द की समस्या अगर लंबे समय से बनी हुई है और यह ठीक नहीं हो रही है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
what damage can inflammation cause to health know sign of inflammation in body
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay

इंफ्लामेशन को कम करने के लिए क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं, अपने शरीर से सूजन को कम करने के लिए छह बातों पर विशेष ध्यान देते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। 

  • एंटी-इंफ्लामेटरी खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • ऐसी चीजों का सेवन कम करें जो इंफ्लामेशन को बढ़ाती हैं।
  • ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • वजन को कम करने का प्रयास करते रहें।
  • तनाव का प्रबंधन करें, योग-मेडिटेशन से इसमें लाभ पाया जा सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed