फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cold Intolerance: क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा ठंड? करा लें जांच, कहीं आपको ये बीमारियां तो नहीं?

Sun, 08 Dec 2024 07:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Dec 2024 07:55 PM IST
सार

क्या आपको भी अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है? तमाम प्रयास करने के बावजूद भी शरीर जल्दी गर्म नहीं हो पाता है। कभी-कभी ऐसा होना तो सामान्य है हालांकि अगर अक्सर ये दिक्कत बनी रहती है तो सावधान हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
What causes cold intolerance disease and vitamin deficiency that causes cold than others
ठंड लगने का कारण - फोटो : Freepik.com

दिसंबर-जनवरी का महीना देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण ठंड वाला होता है। हालांकि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ठंड कम है। सेहत के लिहाज से ठंड का समय कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को इन दिनों विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। ठंड के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या से लेकर साइनस और आर्थराइटिस की दिक्कत ट्रिगर हो सकती है, इसलिए बचाव के उपाय करते रहना सभी के लिए बहुत जरूरी है।



क्या आपको भी अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है? तमाम प्रयास करने के बावजूद भी शरीर जल्दी गर्म नहीं हो पाता है। कभी-कभी ऐसा होना तो सामान्य है हालांकि अगर अक्सर ये दिक्कत बनी रहती है तो सावधान हो जाना चाहिए। कुछ मामलों में ऐसा अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं या फिर विटामिन्स की कमी के भी कारण हो सकता है।

What causes cold intolerance disease and vitamin deficiency that causes cold than others
ज्यादा ठंड लगने की वजह - फोटो : Freepik.com

ज्यादा ठंड लगने की समस्या

ठंड अधिक लगना (Cold intolerance) वैसे तो कोई बीमारी नहीं है, हालांकि यह किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत जरूर हो सकता है। एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, फाइब्रोमायल्जिया या एनोरेक्सिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ प्रकार की क्रोनिक बीमारी के शिकार लोगों को भी अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लग सकती है।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन कारणों को मुख्यरूप से जिम्मेदार माना जाता है?

What causes cold intolerance disease and vitamin deficiency that causes cold than others
विटामिन्स की कमी और इसके कारण होने वाली समस्या - फोटो : Freepik.com

कहीं आपमें विटामिन्स की कमी तो नहीं?

डॉक्टर कहते हैं, बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What causes cold intolerance disease and vitamin deficiency that causes cold than others
थायरॉयड से संबंधित विकार - फोटो : Freepik.com

ये बीमारियां भी हो सकती हैं कारण

ठंड के प्रति असहिष्णुता के कई और भी कारण हो सकते हैं जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।

  • एनोरेक्सिया- खाने से संबंधित इस विकार के कारण शरीर में वसा की कमी होने का जोखिम बढ़ जाता है।
  • हाइपोथायरायडिज्म- यह बीमारी तब होती है जब थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन नहीं बना पाती है।
  • रक्त वाहिकाओं की समस्या- इस विकार (जैसे रेनॉड) के कारण शरीर के सभी अंगों तक रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता है।
  • हाइपोथैलेमस की समस्या- मस्तिष्क का यह हिस्सा शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करता है।
विज्ञापन
What causes cold intolerance disease and vitamin deficiency that causes cold than others
डॉक्टरी सलाह जरूरी - फोटो : Adobe stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको ठंड अधिक महसूस हो रही है तो तुरंत सचेत हो जाएं और उचित उपचार कराएं। लंबे समय तक पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर में कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या में सुधार करके इस तरह की दिक्कतों में आराम पाया जा सकता है।

अगर आपको विटामिन-बी12 या फिर थायरॉइड की समस्या है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इन स्थितियों का समय पर उपचार न हो पाने के कारण कई तरह की जटिलताओं का जोखिम हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed