फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gas Vs Heart Attack: गैस और हार्ट अटैक के कई लक्षण होते हैं एक जैसे, कैसे करें इनमें अंतर?

Fri, 21 Jun 2024 06:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jun 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
What are the Symptoms Of Gas Pain in The Chest know Difference Between Gas and Heart Attack pain
हार्ट अटैक और गैस की समस्या - फोटो : istock

हार्ट अटैक का खतरा वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। विशेषतौर पर कोरोना के बाद इसका जोखिम और भी अधिक देखा जा रहा है। सीने में दर्द, जलन और बेचैनी की समस्या को हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षणों में से एक माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि हर बार सीने में होने वाली जलन की समस्या का मतलब हार्ट अटैक ही नहीं है। गैस बनने की स्थिति में भी आपको इसी तरह के लक्षणों का अनुभव हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, गैस का दर्द और हार्ट अटैक के कई लक्षण एक समान हो सकते हैं। अगर आपको सीने में गंभीर दर्द हो रहा है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इसके साथ अन्य लक्षणों पर ध्यान देते रहना भी जरूरी है।

आइए जानते हैं कि गैस और हार्ट अटैक के कौन-कौन से लक्षण एक जैसे होते हैं और इनमें किस तरह से अंतर किया जा सकता है?

What are the Symptoms Of Gas Pain in The Chest know Difference Between Gas and Heart Attack pain
हार्ट की समस्या - फोटो : istock

हार्ट अटैक और गैस की समस्या

आहार में गड़बड़ी के कारण अपच और गैस की समस्या हो सकती है। भोजन नली या गैस्ट्रिक की समस्या वाले लोगों को मतली और सीने में दर्द के साथ पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द का अनुभव होता रहता है। जिन लोगों को पहले से हार्ट की समस्या रही है, उन्हें हार्ट अटैक और इसके लक्षणों पर निरंतर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। आइए जानते हैं इसके लक्षणों की किस तरह से पहचान और अंतर कर सकते हैं?

What are the Symptoms Of Gas Pain in The Chest know Difference Between Gas and Heart Attack pain
Stomach, constipation - फोटो : istock

गैस के दर्द के लक्षणों के बारे में जानिए

गैस का दर्द पेट के अलावा सीने और शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी हो सकता है। गैस के कारण सीने में होने वाले दर्द के साथ डकार (मुंह से गैस निकलना), पेट फूलने, पेट में ऐंठन जैसा दर्द और अपच की समस्या देखी जाती है। इसके अलावा गैस बनने के कारण पेट फूलने का जोखिम सबसे अधिक देखा जाता रहा है, जो इसे हार्ट अटैक से अलग करता है।

गैस की समस्या का मुख्य कारण भोजन का ठीक से पाचन न होना, फूड पॉइजनिंग सहित कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the Symptoms Of Gas Pain in The Chest know Difference Between Gas and Heart Attack pain
हार्ट की समस्या - फोटो : istock

हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक के लक्षण एक से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं हालांकि हार्ट अटैक के दर्द वाले क्षेत्र गैस के दर्द के समान हो सकते हैं। हार्ट अटैक के कारण सीने में दर्द (भारीपन, दबाव, दर्द, जलन) बाएं कंधे सहित एक या दोनों हाथों में तीव्र दर्द, दिल की धड़कन बढ़ने, हृदय गति में वृद्धि, सांस लेने में तकलीफ, थकान, मतली या उल्टी, पसीना आने की समस्या देखी जाती रही है। 

विज्ञापन
What are the Symptoms Of Gas Pain in The Chest know Difference Between Gas and Heart Attack pain
सीने में दर्द - फोटो : istock

कैसे करें हार्ट अटैक और गैस में अंतर?

गैस और हार्ट अटैक दोनों अलग-अलग गंभीरता स्तर वाली समस्याएं हैं और इसमें आसानी से अंतर किया जा सकता है।

  • गैस होने के कारण डकार आने, पेट फूलने, पेट और सीने में जलन, सीने में चुभन जैसा दर्द, पेट में दर्द होता है। 
  • वहीं हार्ट अटैक के कारण बांहों, कंधों, जबड़े और मुंह में दर्द, घबराहट, जी मिचलाने, धड़कन तेज होने और पसीना आने का खतरा हो सकता है।

इन संकेतों पर ध्यान देकर हार्ट अटैक और गैस में अंतर किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed