फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   popcorn health benefits and side effects kya popcorn unhealthy hain

जानना है जरूरी: पॉपकॉर्न खाने से बढ़ सकता है BP और वजन! जानें कब ये बन जाता है नुकसानदायक

Mon, 21 Sep 2026 10:03 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 21 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

Health Benefits of Popcorn And Its Side Effects: इस लेख में जानें पॉपकॉर्न कितना सेहतमंद है और इसमें मौजूद नमक, मक्खन, तेल व फ्लेवरिंग कैसे इसकी पौष्टिकता घटाकर सोडियम, कैलोरी और शुगर बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
popcorn health benefits and side effects kya popcorn unhealthy hain
पॉपकॉर्न हेल्दी है या बीमारी की वजह? - फोटो : AI

विस्तार

Health Benefits of Popcorn And Its Side Effects: मूवी देखने जाएं और हाथ में गरमागम, कुरकुरा और मक्खन की खुशबू से महकता पॉपकॉर्न हो, तो मजा दोगुना हो जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद ऐसा है कि फिल्म देखते-देखते कब पूरा पैकेट खत्म हो जाता है, पता ही नहीं चलता। लेकिन क्या आपका यह पसंदीदा मूवी स्नैक वाकई उतना ही सुरक्षित है, जितना आप इसे मानते हैं? दरअसल, पॉपकॉर्न एक साबुत अनाज है, जिसे फाइबर वाला स्नैक भी कहा जाता है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है, जब इसमें जरूरत से ज्यादा मक्खन, नमक, चीनी या फ्लेवरिंग मिला दी जाती है, जो कि इसकी पौष्टिकता पर बड़ा असर डालते हैं और इसे अनहेल्दी बना देते हैं।
विज्ञापन


पॉपकॉर्न नहीं उसमें इस्तेमाल इंग्रेडिएंट बढ़ाते हैं

सादा एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न हल्का स्नैक है, क्योंकि इसमें साबुत मक्का इस्तेमाल होता है। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। लेकिन मूवी थिएटर या बाजार में मिलने वाले पॉपकॉर्न में अतिरिक्त तेल, मक्खन, नमक और फ्लेवरिंग की मात्रा काफी होती है। इसलिए पॉपकॉर्न को पूरी तरह ‘अनहेल्दी’ कहना सही नहीं है, बल्कि यह समझना जरूरी है कि वह कैसे तैयार किया गया है और उसमें क्या-क्या मिलाया गया है।
विज्ञापन


ज्यादा नमक का मतलब ज्यादा सोडियम

पॉपकॉर्न का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें नमक का खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जैसा कि कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि ज्यादा सोडियम का सेवन लंबे समय में हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम से जुड़ा है। खासकर जिन लोगों को डॉक्टर ने सोडियम सीमित करने की सलाह दी है। ऐसे में उन्हें ऐसे स्नैक्स की मात्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आहार विशेषज्ञों के अनुसार स्वाद के लिए हर बार अतिरिक्त नमक डालने के बजाय हल्का नमकीन पॉपकॉर्न चुनना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्खन और फ्लेवरिंग पर रखें नजर

आपको मक्खन वाले, चीज फ्लेवर, कैरेमल या अन्य टॉपिंग पॉपकॉर्न काफी स्वादिष्ट लगते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके साथ कैलोरी, वसा और कभी-कभी अतिरिक्त चीनी भी बढ़ जाती है। खासकर अगर आप इसका लगातार सेवन कर रहे हों तो। जानकार बताते हैं कि समस्या सिर्फ एक बार पॉपकॉर्न खाने से नहीं, बल्कि बड़ी सर्विंग और बार-बार सेवन से भी पैदा होती है। इसलिए आहार विशेषतज्ञ सुझाते हैं कि आप पॉपकॉर्न की टॉपिंग कम रखें और कम मात्रा में ही इसका सेवन करें।

हाई ब्लड प्रेशर और फैट बढ़ा सकते हैं।

पॉपकॉर्न अपने आप में नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसमें अतिरिक्त फ्लेवरिंग मिलाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल अधिक नमक के कारण शरीर में सोडियम बढ़ सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ता है। ज्यादा मक्खन और तेल लेने से कैलोरी व वसा की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। कैरेमल जैसे मीठे फ्लेवर शुगर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। साथ ही बार-बार ज्यादा मात्रा में खाने से संतुलित आहार प्रभावित हो सकता है।

सेहतमंद पॉपकॉर्न के लिए अपनाएं ये आसान फॉर्मूला

अगर आपको पॉपकॉर्न काफी पसंद हैं, तो इसे पूरी तरह छोड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर पर कम तेल में या एयर-पॉप्ड तरीके से तैयार करें। नमक सीमित रखें, मक्खन या फ्लेवरिंग कम से कम इस्तेमाल करें और सबसे महत्वपूर्ण कम मात्रा में खाएं। मूवी देखते समय बड़े डिब्बे के बजाय छोटी मात्रा लेना आपको बिना जरूरत से ज्यादा खाए स्वाद का आनंद लेने में मदद कर सकता है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed