फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में अल्सर होने की क्या है वजह, जानिए लक्षण, बचाव और इलाज

Wed, 01 Jul 2020 08:08 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 01 Jul 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
What are the symptoms and treatment of stomach ulcers
पेट में होने वाले घावों को अल्सर कहा जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट में होने वाले घावों को अल्सर कहा जाता है। यह समस्या लोगों को बहुत ज्याद परेशान कर देती है। अगर गर्मी के दिनों में किसी को पेट में घाव हो जाएं तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को खाना और पानी पीना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। पेट में अल्सर हमारे शरीर में बढ़े हुए अम्ल के कारण होता है, अगर हम ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो पेट में एसिड बनाती हैं या ज्यादा गर्म तासीर वाली होती हैं, तो अल्सर होने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं किन लक्षणों से पहचान सकते हैं अल्सर की बीमारी को,  क्या है बचाव और इसका इलाज....

What are the symptoms and treatment of stomach ulcers
पेट में होने वाले घावों को अल्सर कहा जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लक्षण

  • जिस व्यक्ति को अल्सर की समस्या होती है वह कुछ भी खा या पी नहीं पाता है। कुछ भी खाते समय तेज जलन और चुभन महसूस होती है।
  • पेट में अल्सर और अधिक एसिड बनने से खट्टी डकारे आती हैं। घावों की वजह से पेट में तेज दर्द होता है। कमजोरी आने लगती है, कुछ भी खाने पर उल्टी हो जाती है।
  • अल्सर से पीड़ित व्यक्ति पानी तक नहीं पी पाता है। चाहे ठोस हो या तरल कुछ भी खाते समय आहार नाल में तेज जलन और दर्द होती है।
What are the symptoms and treatment of stomach ulcers
अल्सर की स्थिति में आहार नाल में भी घाव बन जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अल्सर दो तरह का होता है, गैस्ट्रिक अल्सर, डुओडिनल अल्सर, दोनों अल्सर पेट के अलग-अलग हिस्सों में होते हैं। गैस्ट्रिक अल्सर में पेट में घाव बन जाते हैं, तो वहीं आंत में बनने वाले घावों को डुओडिनल अल्सर कहा जाता है। अल्सर की स्थिति में आहार नाल में भी घाव बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the symptoms and treatment of stomach ulcers
ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजों का लगातार अत्यधिक सेवन करने से अल्सर की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्यों होता है अल्सर

  • ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजों का लगातार अत्यधिक सेवन करने से अल्सर की समस्या हो सकती है तो वहीं ज्यादा एसिड बनाने वाली चीजों का डायट में शामिल होना भी पेट में घाव दे सकता है। कभी-कभी ज्यादा दवाईयां लेने से पेट में एसिड बनने लगता है, जिससे पेट या आंतों में घाव हो जाते हैं। कुछ बैक्टीरिया भी अल्सर होने का कारण बनते हैं। युवाओं में अल्सर होने का मुख्य कारण सिगरेट पीना, अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करना होता है।

 

विज्ञापन
What are the symptoms and treatment of stomach ulcers
ऐसी चीजों के ज्यादा सेवन से बचें जो पेट में एसिड बनाती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अल्सर से बचाव

  • अल्सर से बचाव करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने खाना-पान में बदलाव लाएं। ऐसी चीजों के ज्यादा सेवन से बचें जो पेट में एसिड बनाती हैं। ज्यादा गर्म तासीर की चीजों का लगातार सेवन न करें। सुपाच्य और संतुलित भोजन का सेवन करें क्योंकि ज्यादातर अल्सर होने का कारण हमारी डाइट ही होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed