फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ये फल आपके हृदय-मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद, एनीमिया रोगियों के लिए 'रामबाण' जैसा

Fri, 18 Aug 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Aug 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
What are the Health and Nutritional Benefits of Pomegranate know anar khane ke fayde in hindi
अनार खाने से क्या फायदा होता है? - फोटो : pixabay

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को दैनिक रूप से आहार में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों में शरीर के लिए जरूरी ज्यादातर पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के जोखिमों से सुरक्षित रखने में आपके लिए लाभकारी हैं। अनार एक ऐसा ही फल है, जिसे अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बताया गया है।



अनार में कैलोरी और वसा दोनों की मात्रा कम होती है, जिससे यह शरीर के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा यह फाइबर, विटामिन्स और खनिजों से भरपूर फल है, जिसकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। जिसका मतलब है कि शरीर को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए अनार खाना फायदेमंद हो सकता है।

आइए जानते हैं कि अनार से हमारे शरीर को क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलता है?

What are the Health and Nutritional Benefits of Pomegranate know anar khane ke fayde in hindi
अनार कई प्रकार से लाभकारी - फोटो : istock

एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा इस फल को बनाती है खास

अनार को इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, एंटीऑक्सीडेंट ऐसे यौगिक होते हैं जो आपके शरीर की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। शरीर में फ्री रेडिकल्स की उच्च मात्रा कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकती है।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अनार एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोलिक यौगिकों से भरपूर होता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में इंफ्लामेशन होने और कैंसर जैसी बीमारियों के विकसित होने का खतरा कम हो सकता है।

What are the Health and Nutritional Benefits of Pomegranate know anar khane ke fayde in hindi
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay

हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं तो यह आपके हृदय के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। अनार जैसे पॉलीफेनोलिक यौगिकों से भरपूर फल, हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि अनार का जूस पीने से सीने में दर्द की आवृत्ति कम हुई। इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले बायोमार्कर भी कम हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the Health and Nutritional Benefits of Pomegranate know anar khane ke fayde in hindi
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है अनार - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क के लिए अच्छा है ये फल

अनार में एलेगिटैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में सहायक है। इंफ्लामेशन की स्थिति हृदय के साथ मस्तिष्क की समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

अध्ययनों में पाया गया है कि एलेगिटैनिन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके और मस्तिष्क कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक तत्व है, ऐसे में अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग के खिलाफ मस्तिष्क की रक्षा करने में इससे लाभ मिल सकता है।  

विज्ञापन
What are the Health and Nutritional Benefits of Pomegranate know anar khane ke fayde in hindi
खून की कमी को कैसे दूर करें? - फोटो : iStock

एनीमिया रोगियों के लिए लाभकारी

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है, उनको अनार खाने से लाभ मिल सकता है। अनार में कई ऐसे पोषक तत्व जैसे विटामिन-के, विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं और एनीमिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हैं।

एनीमिया रोगियों को अनार खाने की सलाह दी जाती है। यह विटामिन-सी से भी भरपूर होता है जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed