फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Immunity: कमजोर इम्युनिटी के कारण सिर्फ संक्रमण ही नहीं, इन रोगों का भी बढ़ जाता है जोखिम

Sat, 21 Oct 2023 06:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Oct 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
What are the dangers of a weak immune system know risk of weaken immunity in hindi
कमजोर इम्युनिटी के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली की विशेष भूमिका होती है। इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना एक सतत प्रक्रिया है, जिसका मतलब है कि आपको इसके लिए लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। लाइफस्टाइल और आहार पर ध्यान रखकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है। सभी लोगों को इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने को लेकर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है।



कोरोना महामारी के दौर ने हम सभी को यह समझा दिया कि मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली क्यों आवश्यक होती है? अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कोरोना संक्रमण का शिकार रहे ज्यादातर लोगों में प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्या थी। क्या आप जानते हैं कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली सिर्फ कोरोना और फ्लू जैसे संक्रामक रोगों का ही जोखिम नहीं बढ़ाती है, इसके कारण कई प्रकार की अन्य बीमारियों को भी खतरा अधिक हो सकता है।

What are the dangers of a weak immune system know risk of weaken immunity in hindi
इम्युनिटी सिस्टम की कमजोरी - फोटो : Pixabay

इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर की समस्या

जब हमारा इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा होता है तो इस स्थिति को इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर कहा जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे जन्मजात कमजोर इम्युनिटी सिस्टम की समस्या, कोई ऐसी बीमारी जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर दे या फिर जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर की ही स्वस्थ कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने लगती है ( ऑटोइम्यून डिजीज)।

इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर आपमें कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाने वाली समस्या मानी जाती है।

What are the dangers of a weak immune system know risk of weaken immunity in hindi
डायबिटीज की समस्याएं - फोटो : iStock

डायबिटीज की जटिलताओं का खतरा

मधुमेह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करती है। हाई ब्लड शुगर का स्तर आपके शरीर में तनाव बढ़ाती है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की श्वेत रक्त कोशिकाओं सहित लगभग सभी प्रणाली के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। कमजोर प्रतिरक्षा की समस्या के कारण डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों में संक्रमण या घाव के ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the dangers of a weak immune system know risk of weaken immunity in hindi
लिवर की बीमारियों का खतरा - फोटो : iStock

लिवर फेलियर का जोखिम

हेपेटाइटिस-बी जैसे संक्रमण को लिवर की सेहत के लिए गंभीर समस्याकारक माना जाता है। आमतौर पर ये सामान्य उपचार के माध्यम से ठीक भी हो जाती है हालांकि जिन लोगों में इम्युनिटी सिस्टम की समस्या होती है उनमें यह गंभीर समस्याकारक हो सकती है। ऐसे लोगों में लिवर फेलियर का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक देखा जाता रहा है जोकि जानलेवा समस्या है। 

विज्ञापन
What are the dangers of a weak immune system know risk of weaken immunity in hindi
फेफड़े में संक्रमण - फोटो : istock

निमोनिया और फेफड़ों की समस्या

सूक्ष्मजीवों के कारण होने वाला निमोनिया जो अक्सर स्वस्थ लोगों में गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता है, हालांकि इसके कारण प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोरी वाले लोगों में रोग की जटिलताओं को बढ़ने का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। इसमें सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बुखार सहित फेफड़ों में गंभीर संक्रमण विकसित होने का खतरा रहता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed