फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Obesity: बढ़ता वजन किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं? ऐसी है आपकी लाइफस्टाइल तो हो जाइए सावधान

Sun, 03 Mar 2024 08:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Mar 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
What are 5 risk factors of obesity know diseases that cause obesity in hindi
युवाओं में मोटापे की समस्या - फोटो : istock

अधिक वजन या मोटापा की समस्या को स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंताकारक स्थिति मानी जाती है। इससे कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें डायबिटीज, हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी क्रोनिक बीमारियों और जानलेवा समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। वजन जितना अधिक होता है घुटने पर उतना अतिरिक्त दबाव बढ़ता है जिससे आर्थराइटिस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है। 



द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार, दुनियाभर में मोटापे से ग्रस्त बच्चों, किशोरों और वयस्कों की कुल संख्या एक बिलियन (एक अरब) से अधिक हो गई है। 

क्या आप भी बढ़ते वजन की समस्या के शिकार हैं? ये स्थिति न सिर्फ आपमें क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ा देती है साथ ही कई बीमारियों के विकास का संकेत भी हो सकती है। इसलिए मोटापे या वजन बढ़ने की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना और इसे कंट्रोल करना जरूरी हो जाता है।

What are 5 risk factors of obesity know diseases that cause obesity in hindi
वजन बढ़ने की समस्या के कारण - फोटो : iStock

मोटापा हो सकती है स्वास्थ्य के लिए समस्याकारक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी मोटापा के शिकार हो रहे हैं। अधिक वजन की स्थिति सभी लोगों के लिए समस्याकारक हो सकती है। मोटापा बढ़ने के लिए आहार-जीवनशैली में गड़बड़ी के अलावा कुछ बीमारियां भी कारक हो सकती हैं। वजन बढ़ने का मुख्य कारण अधिक खाना खाना, विशेषतौर पर ज्यादा कैलोरी से भरपूर आहार का सेवन करना माना जाता है।

जो लोग पहले से ही क्रोनिक बीमारियों के शिकार हैं, उनमें मोटापा बढ़ना बीमारियों के जटिलाता को और भी बढ़ाने वाला हो सकता है। उदाहरण के लिए यदि आप पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित है तो मोटापे की समस्या हार्ट अटैक जैसी घातक स्थितियों का कारक हो सकती है। आइए जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं।

What are 5 risk factors of obesity know diseases that cause obesity in hindi
वजन बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : iStock

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल है नुकसानदायक

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल या शारीरिक निष्क्रियता की कमी आपमें कई बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देती है। दिन में अधिकतर समय बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा हो सकता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ाती है, ये आपमें डायबिटीज, हार्ट की समस्याओं का भी कारक हो सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना व्यायाम करते रहने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are 5 risk factors of obesity know diseases that cause obesity in hindi
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : पिक्साबे

ये बीमारियां भी हो सकती हैं वजह

कई बीमारियों के कारण भी आपमें अचानक से वजन बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं,  थायरॉइड, डायबिटीज जैसी बीमारी के शिकार लोग में भी मोटापे का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा यदि आप अधिक स्ट्रेस लेते हैं, नींद पूरी नहीं होती है तो जीवनशैली की ये गड़बड़ आदतें भी मोटापे का कारण बन सकती हैं। डॉक्टर कहते हैं जिन लोगों के परिवार में पहले से ही कुछ लोग मोटापे या अधिक वजन के शिकार रहे हैं, उनमें खतरा अधिक होता है। ऐसे लोगों को वजन को लेकर और भी सतर्कता बरतना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed