फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कोरोना से संक्रमित होने पर शरीर के अंगों का क्या होता है?

Tue, 18 Feb 2020 08:24 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
what actually happens to your body when infected by the coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने 26 से ज्यादा देशों में दहशत फैलाई है। हर रोज लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वायरस से संक्रमित लोगों और मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है। वायरस की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य्य संगठन ने दुनियाभर में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। एशिया, अफ्रीका और यूरोप समेत मध्य पूर्व में कोरोना का संक्रमण जारी है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1,886 हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। चीन के बाहर कोविड-19 (Covid-19) वायरस से पांच लोगों की मौत हुई है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 73,325 से ज्यादा हो गई है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस शरीर के अंगों का क्या हाल करता है...


 

what actually happens to your body when infected by the coronavirus
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala

फेफड़े को कैसे पहुंचाता है नुकसान?

COVID-19 वायरस से संक्रमित मरीजों में ज्यादातर के फेफड़े खराब हो जाते हैं। फ्लू की ही तरह कोरोना भी सांस से संबंधित बीमारी है। यह वायरस तब फैलता है जब इससे संक्रमित मरीज खांसता या फिर छींकता है। किसी के नजदीकी संपर्क में आने से यह वायरस दूसरे व्यक्ति को प्रभावित करता है। इसके लक्षण भी फ्लू के लक्षण की ही तरह होते हैं। इसमें बुखार आता है और सांस लेने में दिक्कत के साथ ही सिर में भारीपन होने लगता है। इसी तरह के लक्षण निमोनिया में भी होते हैं।

 

what actually happens to your body when infected by the coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के फेफड़ों को तीन चरणों में चपेट में लेता है।

  • वायरल रिप्लीकेशन  (वायरल के रूप में)
  • इम्यून हाइपर-रिएक्टिविटी (प्रतिरक्षा की उच्चता)
  • पल्मनेरी डिस्ट्रैक्शन (फेफड़ों का विनाश)

सभी मरीज इन तीनों चरणों से नहीं गुजरते हैं। 25 फीसदी सार्स मरीजों के शरीर में ही ऑक्सीजन की कमी होती है और सांस रुक जाती है। 82 फीसदी कोविड-19 से संक्रमित मरीज गंभीर स्थिति में पहुंचते हैं, एकदम से उनकी मौत नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what actually happens to your body when infected by the coronavirus
कोरोनावायरस के लक्षण - फोटो : Amar Ujala Graphics

जिस तरह निमोनिया दोनों फेफड़ों को संक्रमित करता है उसी तरह कोरोना भी दोनों फेफड़ों को अपने चपेट में लेता है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। फेफड़ों के साथ ही हमारे शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाएं मरने लगती हैं, और शरीर के स्वस्थ ऊतकों का नाश होने लगता है। कोरोना में इबोला और फ्लू से ज्यादा  तेज गति से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है और इनकी क्षति हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना मरीज के फेफड़ों में छेद कर देता है। ज्यादातर मौतें फेफड़ों में ऑक्सीजन के नहीं पहुंचने और सांस रुकने से होती है।

विज्ञापन
what actually happens to your body when infected by the coronavirus
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

पेट को कैसे नुकसान पहुंचाता है कोरोना?
सार्स और मर्स आउटब्रेक के दौरान ज्यादातर मरीजों को डायरिया (दस्त) की शिकायत देखी गई थी। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि नए कोरोना वायरस में जठरांत्र संबंधी लक्षण कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। कोरोना के नए मामलों में डायरिया और पेट में दर्द के मामले कम ही देखने को मिल रहे हैं। कोरोना वायरस जब किसी व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है तो यह शरीर की कोशिकाओं को खत्म करने लगता है। यह शरीर की कोशिकाओं पर तेजी से आक्रमण करता है और ऊतकों को भी निष्क्रिय कर देता है। सार्स और मर्स वायरस मरीज के आंतों को पंक्तिबद्ध करने वाली कोशिकाओं को क्षति पहुंचाता है, तभी व्यक्ति को डायरिया की शिकायत होती है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोविड-19 भी ऐसा करता है कि नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed