फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: विशेषज्ञों की सलाह- कम करना है वजन तो सुबह के नाश्ते से हटा दें ये चीजें, दिखने लगेगा लाभ

Mon, 22 Jan 2024 12:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Jan 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
weight loss tips know what foods not to eat in breakfast when trying to lose weight
वजन कम करने के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बना हुआ है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अधिक वजन या मोटापे की समस्या कई प्रकार के क्रोनिक रोगों जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम की समस्या को बढ़ाने वाली हो सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को वजन कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं तो समय रहते इसे कंट्रोल करने के लिए प्रयास शुरू कर दें। सभी उम्र के लोगों में बढ़े हुए वजन के दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करने के लिए व्यायाम और आहार पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है, विशेषतौर पर आहार में सुधार करना सबसे आवश्यक है। वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण अधिक कैलोरी वाली चीजों का सेवन है। वेट लॉस करने के लिए सुबह के नाश्ते में कुछ बदलाव करके भी आप लाभ पा सकते हैं।

weight loss tips know what foods not to eat in breakfast when trying to lose weight
वजन कम करने के लिए उपाय - फोटो : iStock

नाश्ते की पौष्टिकता का रखें ध्यान

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है और वजन घटाने के लिए भी स्वस्थ नाश्ता करना महत्वपूर्ण है। नाश्ते का स्वस्थ और पौष्टिक होना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म पर असर डालता है। जब आप रात सोते हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और सुबह जगने पर शरीर फिर से सक्रिय होने के लिए पौष्टिकता की जरूरत होती है। सुबह के समय मेटाबॉलिज्म सबसे अच्छा माना जाता है, ऐसे में आप जिन चीजों का नाश्ते में सेवन करते हैं उसका शरीर पर सीधा असर हो सकता है। 

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप भी वजन को कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जरूरी है नाश्ते की पौष्टिकता का ध्यान रखें। इसके लिए नाश्ते से कुछ अधिक कैलोरी और अस्वास्थ्यकर आहार को हटाना भी आवश्यक हो जाता है।

weight loss tips know what foods not to eat in breakfast when trying to lose weight
व्हाइट ब्रेड के नुकसान - फोटो : iStock

व्हाइट ब्रेड को नाश्ते से हटा दें

व्हाइट ब्रेड, हम में से अधिकतर लोगों के सुबह के नाश्ते का महत्वपूर्ण चीज है, ये आसानी से उपलब्ध होता है और पेट भी भर जाता है। पर शरीर के लिए इसके उतने ही नुकसान हो सकते हैं। असल में व्हाइट ब्रेड में फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा बिल्कुल कम होती है साथ ही ये कैलोरी में भी अधिक होते हैं जिससे फैट के संचय और रक्त शर्करा में वृद्धि का खतरा अधिक हो सकता है। इसके सेवन से न सिर्फ वजन बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही ये पाचन स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips know what foods not to eat in breakfast when trying to lose weight
नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए? - फोटो : iStock

मीठी चीजें-पेस्ट्री

डाइटिशियन कहते हैं, जिन चीजों में चीनी की मात्रा अधिक और प्रोटीन-फाइबर की मात्रा कम होती है, उससे ब्लड शुगर में वृद्धि होने का खतरा रहता है। इन चीजों को नाश्ते में शामिल करने से वजन बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है। मफिन, पेस्ट्री, मीठी ब्रेड जैसी चीजों में फैट और कैलोरी अधिक होती है। वजन कम करने की कोशिश करते समय ये नाश्ते के लिए खराब विकल्प माने जाते हैं। इनसे दूरी बनाकर रखना जरूरी है।

विज्ञापन
weight loss tips know what foods not to eat in breakfast when trying to lose weight
पैक्ड जूस के सेवन से करें बचाव - फोटो : getty images

पैक्ड फलों के जूस भी नुकसानदायक

भले ही आप सोचते हों कि पैक्ड फलों के जूस पीनs से आपको लाभ मिल सकता है, पर असल में इससे सेहत को नुकसान होने का जोखिम भी होता है। पैक्ड जूस में ऐडेड शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा होती है, इनके सेवन से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने का खतरा रहता है। ये शुगर को भी बढ़ाने वाली हो सकती हैं। इस प्रकार, केवल कभी-कभार ही इन पेय का आनंद लिया जा सकता है, पर सुबह के नाश्ते के लिए ये स्वास्थ्कर विकल्प नहीं हैं। नाश्ते में साबुत फल का सेवन करना सबसे अच्छा है।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed