फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: स्टेमिना से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका, महीने भर में ही बढ़ने लगेगा खून

Sun, 21 Jan 2024 07:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
beetroot juice health benefits know chukandar ka juice peene ke fayde in hindi
कमजोरी-थकान कैसे दूर करें? - फोटो : istock

क्या आप भी अक्सर कमजोरी-थकान महसूस करते रहते हैं? बार-बार बीमार हो जाते हैं? ये सूचक है कि आपकी शारीरिक शक्ति और इम्युनिटी काफी कमजोर है। लगातार बनी रहनी वाली ये समस्या शरीर में कई गंभीर बीमारियों के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप स्टेमिना और इम्युनिटी बूस्ट करने वाले उपाय करें।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से लाभ मिल सकता है।

आहार विशेषज्ञों ने पाया कि अगर आप आहार में चुंकदर या इसके जूस को शामिल करते हैं तो ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। चुकंदर में मौजूद तत्व स्टेमिना से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कम करने और शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी लाभकारी हो सकते हैं।

beetroot juice health benefits know chukandar ka juice peene ke fayde in hindi
चुकंदर का जूस - फोटो : iStock

शारीरिक शक्ति में होता है सुधार

चुकंदर के जूस का सेवन करना शारीरिक शक्ति-स्टेमिना को सुधारने में सहायक है। चुकंदर के जूस में नाइट्रेट और बीटालेंस जैसे तत्व होते हैं, जो एथलेटिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि चुकंदर का जूस पीने से आपकी शारीरिक शक्ति में सुधार होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि चुकंदर का रस कार्डियोरेस्पिरेटरी स्वास्थ्य को बढ़ाने में भी मदद करता है। स्टेमिना को मजबूत करने के लिए इसे आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है।

beetroot juice health benefits know chukandar ka juice peene ke fayde in hindi
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क को रखता है स्वस्थ

चुकंदर आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी सहायक है। इसमें मौजूद नाइट्रेट रक्त वाहिकाओं के फैलाव को बढ़ावा देकर रक्त के प्रवाह को बढ़ता है जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करने में मदद करती है। चुकंदर में फोलेट भी प्रचुर मात्रा में होता है जो कोशिकाओं की वृद्धि और कामकाज में मदद करता है। रक्त वाहिकाओं को होने वाले क्षति को भी चुकंदर के सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है, ऐसे में यह स्ट्रोक का खतरा भी कम करने में आपके लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
beetroot juice health benefits know chukandar ka juice peene ke fayde in hindi
एनीमिया कैसे दूर करें? - फोटो : Pixabay

दूर होती है खून की कमी

चुकंदर का जूस पीने से लाल रक्त कोशिकाओं के पुनर्जनन में मदद मिलती है। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करके एनीमिया के जोखिमों को कम करने में भी मददगार है। चुकंदर में मौजूद आयरन को रक्तप्रवाह में अवशोषित करना भी आसान होता है, जिससे यह हीमोग्लोबिन की कमी और एनीमिया वाले रोगियों के लिए बहुत लाभकारी आहार हो जाता है।

शोध बताते हैं, एक महीने चुकंदर के सेवन से खून की कमी की समस्या में लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
beetroot juice health benefits know chukandar ka juice peene ke fayde in hindi
लो ब्लड प्रेशर वाले करें बचाव - फोटो : pixabay

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

चुकंदर के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर का रस सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप दोनों के स्तर को काफी कम कर सकता है। इसलिए अगर आप पहले से ही रक्त को पतला करने वाले दवाओं का सेवन कर रहे हैं, या फिर लो ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार रहे हैं तो चुंकदर का अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर में इसके सेवन से बचना चाहिए।




-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed