{"_id":"5e2fe87c8ebc3e7d586bb963","slug":"weight-loss-tips-how-to-weight-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन घटाना चाहते हैं तो जरूर आजमाएं ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन घटाना चाहते हैं तो जरूर आजमाएं ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपका वजन बढ़ गया है तो परेशान होने की जगह आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। दरअसल, वजन बढ़ने की प्रमुख वजह अनियमित खानपान और जीवनशैली ही है। ज्यादा फास्ट फूड खाने की आदत, घर के खाने को छोड़कर बाहर का खाना अधिक खाना और व्यायाम न करना एवं कुर्सी पर दिनभर बैठे रहने की वजह से मोटापे का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आपको वजन घटाने के लिए अपनी आदतों में बदलाव करना होगा और कुछ घरेलू नुस्खों का पालन करना होगा।
2 of 5
obesity
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप हर दिन व्यायाम करें। व्यायाम करने से न सिर्फ आपका वजन घटेगा एवं तोंद भीतर चले जाएगी बल्कि आपको दिल से लेकर ब्लड प्रेशर तक की कई तरह की बीमारियां नहीं होंगी। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। आप खूब पैदल चलें और रनिंग करें। इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाएगा और आपकी तोंद भी अंदर चले जाएगी।
3 of 5
मोटापा
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आदतों में सुधार करें। सुबह जल्दी उठें और हर रोज गुनगुना पानी पिएं। दरअसल गुनगुना पानी वजन घटाने के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है। आप हर सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं और फिर देखिए कैसे कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगेगा। आप दिनभर में भी नियमित अंतराल में ठंडे की जगह गर्म पानी ही पिएं। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी और वजन भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोटापा
वजन घटना के लिए जरूरी है कि आप एकदम वक्त पर खाना खाएं और सुबह का नाश्ता कभी भी न छोड़ें। दरअसल, सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सुबह का नाश्ता करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जिसकी वजह से आप खुद को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। सुबह के नाश्ते में आप ओट्स, अंडा एवं ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा और फल आदि चीलें लें।
विज्ञापन
5 of 5
obesity
अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है। अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।