फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी-जुकाम और दांत के दर्द से लेकर पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज है काला जीरा, घटा देगा मोटापा भी

Tue, 28 Jan 2020 07:44 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Kala Jeera Ke Fayde  Black Cumin Health Benefits Home Remedies For Cold
Kitchen masala - फोटो : Pixabay

सर्दियों में हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्म कपड़े नहीं पहने तो जुकाम होना आम बात है और खानपान में लापरवाही की, तो पेट दर्द होने लगता है। वहीं, पछुआ हवाएं जब ठंड बढ़ाती है तो शरीर और खासकर जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। इन आम बीमारियों में डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है कि घरेलू नुस्खे आजमाया जाए। आज हम बताएंगे किचन में रखी एक ऐसी चीज के बारे में जो इन तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज है।

Kala Jeera Ke Fayde  Black Cumin Health Benefits Home Remedies For Cold
काला जीरा - फोटो : pixabay

काला जीरा कई तरह की बीमारियों को दूर करता है। इसे आप घरेलू नुस्खों के तौर पर उपयोग में ला सकते हैं। जहां एक तरफ काला जीरा खाने के स्वाद को बढ़ा देता है वहीं इसमें मौजूद औषधीय गुण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से लड़ते हैं। काला जीरा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान और कमजोरी दूर होती है।

Kala Jeera Ke Fayde  Black Cumin Health Benefits Home Remedies For Cold
सर्दी-जुकाम

काला जीरा सर्दी-जुकाम, कफ का रामबाण इलाज है। आप सर्दी-जुकाम और कफ की स्थिति में काले जीरे को भूनकर इसे रूमाल में बांध लें। इसे सूंघने से सर्दी-जुकाम और कफ में राहत मिलती है। इसके अलावा काला जीरा काली खांसी, अस्थमा और एलर्जी से होने वाली सांस की बीमारी को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kala Jeera Ke Fayde  Black Cumin Health Benefits Home Remedies For Cold
पेट में कीड़े होना - फोटो : सोशल मीडिया

काला जीरा पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल पाया जाता है, जिससे पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। काले जीरे के सेवन से पेट-दर्द,दस्त, पेट में कीड़े होना, गैस्ट्रिक, पेट फूलना आदि परेशानियां कम होने लगती हैं।

विज्ञापन
Kala Jeera Ke Fayde  Black Cumin Health Benefits Home Remedies For Cold
प्रतीकात्मक तस्वीर

काला जारी सिर दर्द की समस्या में भी उपयोगी होता है। तेज सिर दर्द में काले जीरे के तेल को माथे पर लगाने से सिर दर्द कम होने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed