फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशरूम खाने के जबरदस्त फायदे, वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में है कारगर

Fri, 11 Dec 2020 10:23 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Weight loss tips health benefits of Mushroom in hindi
मशरूम के फायदे - फोटो : iStock

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है, जिसके लिए हम तमाम तरह के काम, जैसे- एक्सरसाइज करना, ऑर्गेनिक फूड खाना आदि कई चीजें करते हैं। साथ ही लोग अपने बढ़ते वजन का भी खास ख्याल रखते हैं और इसे बढ़ने से रोकने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि अपका बढ़ता वजन सिर्फ मशरूम खाने से रूक सकता है तो फिर आप क्या कहेंगे? जी हां, मशरूम को वजन घटाने में काफी कारगर माना गया है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Weight loss tips health benefits of Mushroom in hindi
मशरूम के फायदे - फोटो : iStock

दवाई के तौर पर किया जाता है उपयोग 

  • वैसे तो कई ऐसी सब्जियां हैं, जो लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन ज्यादातर शाकहारी लोगों की पहली पसंद मशरूम होता है। ये जितना खाने में स्वादिष्ट होती है, उससे कहीं ज्यादा ये हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है। हमारे शरीर को पोषक तत्वों की खास जरूरत होती है, और ये तत्व मशरूम में पाए जाते हैं। यही नहीं, मशरूम फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स है। यहां तक कि कई बीमारियों के इलाज के लिए मशरूम का इस्तेमाल दवाई के रूप में किया जाता है। 
Weight loss tips health benefits of Mushroom in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन घटाने में है कारगर 

  • मशरूम को सब्जी के अलावा सलाद, सूप, स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है। ऐसे में इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होती है। साथ ही एरगोथिओनिन (Ergothioneine) इसमें सबसे खास होता है और वो इसलिए क्योंकि ये वजन घटाने में सबसे ज्यादा मददगार होता है। ऐसे में लोग इसे वजन कम करने के लिए भी खाते हैं। हमारे शरीर में बढ़ती उम्र के साथ कई लक्षण पनपने लगते हैं, जिन्हें मशरूम कम करने में काफी हद तक सहायक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss tips health benefits of Mushroom in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है मशरूम

  • मशरूम बीमारियों से लड़ने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिसके चलते व्यक्ति को सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी नहीं होतीं हैं। साथ ही इसमें बेहद कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिसके कारण ये ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ने देता। मशरूम में विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए काफी जरूरी होता है।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed