फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid Outbreak: कमजोर इम्युनिटी वाले हो सकते हैं संक्रमण का शिकार, ऐसे लक्षणों का मतलब आपमें भी है खतरा

Sun, 25 Dec 2022 06:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Weakened Immune Systems  increased covid risk, know low immunity symptoms in hindi
कोरोना संक्रमण के जोखिमों को जानिए - फोटो : istock

चीन-अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ता कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से अध्ययनों में नए वैरिएंट्स की संक्रामता दर देखी जा रही है, वह निश्चित ही डराने वाली है। इससे बचाव के लिए हम सभी को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का लगातार पालन करते रहने के साथ इम्युनिटी को मजबूत करने वाले उपायों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।



शोध बताते हैं कि जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत है, उनमें ओमिक्रॉन के संक्रमण का जोखिम कम होता है। मजबूत इम्युनिटी सिर्फ कोरोना ही नहीं कई प्रकार के अन्य वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों के जोखिम से भी आपको सुरक्षित रखने में मदद करती हैं।

आइए जानते हैं कि किन लक्षणों के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपकी इम्युनिटी पावर, कोविड संक्रमण से बचाव और मुकाबले के लिए कम है?

Weakened Immune Systems  increased covid risk, know low immunity symptoms in hindi
कोरोना संक्रमण के जोखिम कारक - फोटो : iStock

क्या कहते हैं सीडीसी के विशेषज्ञ?

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, आपमें कोरोना संक्रमण के खतरे को बढ़ा देती है। जब वायरस श्वसन मार्ग से शरीर में प्रवेश करता है तब  प्रतिरक्षा प्रणाली इससे मुकाबला करके वहीं निष्क्रिय कर देती है। वहीं जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें संक्रमण बढ़ जाता है और गंभीर रूप लेने का खतरा हो सकता है।  

हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी स्थितियों में स्वाभाविक तौर पर  प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, यही कारण है कि ऐसे लोगों में संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है।

आइए जानते हैं इम्युनिटी पावर की कमजोरी का अंदाजा कैसे लगाया जा सकता है?

Weakened Immune Systems  increased covid risk, know low immunity symptoms in hindi
कोरोना से बचाव के लिए इम्युनिटी को बनाएं मजबूत - फोटो : iStock

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के संकेत

वयस्कों में साल में 2-3 बार सामान्य सर्दी-जुकाम होना सामान्य है, हालांकि अगर मौसम बदलते ही आपको छींक आना या बुखार शुरू हो जाता है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। यह आपकी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली का संकेत हो सकती है। जिन लोगों की इम्युनिटी पावर कमजोर होती है, उनमें अन्य लोगों के मुकाबले मौसमी बुखार और संक्रमण का खतरा अधिक होती है। ऐसे लोगों को प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले उपायों पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weakened Immune Systems  increased covid risk, know low immunity symptoms in hindi
कमजोरी महसूस होने की समस्या - फोटो : iStock

कमजोरी और थकान की समस्या

प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी की स्थिति में आपमें अक्सर थकान और कमजोरी की समस्या बनी रह सकती है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें किसी प्रकार के रोग की स्थिति में शरीर को मुकाबले के लिए अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, यही कारण है कि आपमें कमजोरी की दिक्कत बनी रह सकती है। नींद पूरी होने के बावजूद अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो इसे इम्युनिटी की कमजोरी का संकेत माना जा सकता है।

विज्ञापन
Weakened Immune Systems  increased covid risk, know low immunity symptoms in hindi
घावों को भरने में अधिक समय लगना - फोटो : iStock

घावों को ठीक होने में लगता है अधिक समय

त्वचा में होने वाली कट या घावों को ठीक होने में अगर ज्यादा समय लग रहा है तो इसे भी इम्युनिटी पावर की कमजोरी का एक संकेत माना जाता है। आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारी से बचाने के साथ घावों को तेजी से भरने के लिए भी आवश्यक है। मधुमेह के शिकार लोगों में इसी वजह से घावों को ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लगता है। ऐसे लोगों में भी कोविड-19 और अन्य तरह के संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed