अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। जब हम प्रयाप्त नींद नहीं लेते हैं तो इसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। प्रयाप्त नींद न लेने की वजह से हम चिड़चिड़े हो जाते हैं। कई बार नींद की कमी के चलते हमारा मन भी काम में नहीं लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अच्छी नींद पाने के लिए क्या करना चाहिए।
अच्छी नींद के लिए हमेशा सोने का समय तय करना चाहिए। लेकिन सिर्फ समय तय करने से कुछ नहीं होता आपको इसका पालन भी करना चाहिए। आपको अपने दिनचर्या के मुताबिक अपने सोने का समय तय करना चाहिए। डॉक्टर भी कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की सलह देते हैं।
कई बार हम अत्यधिक खाना खा लेते हैं , जिसकी वजह से हमें नींद आने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने आहार में ऐसे पदार्थ कम शामिल करें जिनसे आपको नींद आती हो। एक अध्ययन में पाया गया है कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं ,जिन्हें कहाकर हमें नींद आने लगती है। बादाम में कैमोमाइल होता है और केले में सेरोटोनिन और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है जिससे हमें अच्छी नींद आती है।
सोने से पहले कभी भी कैफीन और शराब का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको नींद न आने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अगर आप शराब का सेवन करते भी हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कम पीए और जल्दी पी लें , इससे जब आप सोने जाएंगे तब तक शराब आपके शरीर से निकल चुकी होगी।
सोने से पहले माहौल बनान बेहद आवश्यक है। कहने का मतलब है कि सोते समय न ज्यादा ठंडा और न ही ज्यादा गर्म होना चाहिए। सोते वक्त अधेंरा और शांति होना भी जरूरी है। इसके बाद सबसे अहम है आरामदेह बिस्तर। आपका बिस्तर मुलायम होने के साथ-साथ आरामदेह भी होना चाहिए। अगर आप अच्छी नींद लेते हैं तो इससे आपका मन और दिमाग दोनों ही ऊर्जावान रहेंगे। अच्छी नींद लेने से स्वास्थय भी बना रहता है।