सलाह: इस मेवे के फायदे अनेक, डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए है सेहत का खजाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना कम से कम सात अखरोट (28 ग्राम) का सेवन करना चाहिए। यह करीब एक मुट्ठी की मात्रा के बराबर है। करीब 28 ग्राम अखरोट में 4 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम फाइबर और 2.5 ग्राम ओमेगा-3 की मात्रा पाई जाती है। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद और आवश्यक हैं। अखरोट का सेवन वजन को नियंत्रित करने, भूख को शांत करने और शरीर के कई अंगों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। आइए अध्ययन आधारित इन फायदों के बारे में जानते हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज रोगियों के लिए अखरोट का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है। विशेषकर टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए अखरोट के तेल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में काफी मददगार है। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व इससे प्राप्त किए जा सकते हैं।
अखरोट को स्वस्थ वसा का समृद्ध स्रोत माना जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रक्त लिपिड, एपोलिपोप्रोटीन और रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए इस ड्राई फ्रूट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अखरोट में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है, जिससे हृदय की गतिविधियां सुचारू बनी रहती हैं।
हेलियॉन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अखरोट का नियमित सेवन करने से वीर्य की क्वालिटी में सुधार होता है। इसके अलावा यह शुक्राणु की संख्या बढ़ाने में भी मददगार है। इस आधार पर इसे पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सभी लोगों को नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।
--------------------
नोट: यह लेख अखरोट के फायदों को लेकर हुए तमाम अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। अध्ययन संलग्न हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।