फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में हो जाती है इस विटामिन की कमी, थकान और पैरों में दर्द हो तो तुरंत मिलें डॉक्टर से

Fri, 27 Dec 2019 05:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
vitamin d winter deficiency symptoms and treatment
जोड़ों में दर्द

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हममें से अधिकतर लोग अपने खानपान और सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि एक सेहतमंद शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स बेहद जरूरी होते हैं। हमारे शरीर के लिए कई तरह के विटामिन जरूरी होते हैं और उनके स्रोतों के तौर पर हम फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं। कभी-कभी हमारे शरीर में विटामिन की इतनी कमी हो जाती है कि हमें दवा खाने, इंजेक्शन लेने या स्लाइन चढ़ाने तक की नौबत आ जाती है।

vitamin d winter deficiency symptoms and treatment
vitamin d

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग के लिए जरूरी विटामिनों में विटामिन-डी का भी बहुत महत्व है। इससे हमारे शरीर को काफी उर्जा मिलती है। सूरज की किरणें विटामिन डी का सबसे बेहतर स्रोत मानी जाती हैं। सर्दियों में सूरज कम ही उगता है और उगता भी है तो इसमें गर्मी नहीं होती। इसी वजह से सर्दियों में शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी नहीं मिल पाता। विटामिन-डी की कमी के कारण हमारा इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम सुचारू ढंग से काम नहीं कर पाता है, जिससे कई तरह की समस्याएं होने लगती है।

vitamin d winter deficiency symptoms and treatment
pain - फोटो : pixa
ये हैं विटामिन-डी की कमी के लक्षण
  • किसी काम में जल्दी थकान होना
  • हड्डियों खासकर जोड़ों में दर्द होना
  • पैरों में सूजन होना
  • मांसपेशियां कमजोर होना
  • ज्यादा देर तक खड़े रहने में परेशानी
अगर आपके शरीर में भी विटामिन डी की ज्यादा कमी हो गई है तो डॉक्टर से मिलना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin d winter deficiency symptoms and treatment
VITAMIN D

सूर्य की किरणों को विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, वहीं कई ऐसे फूड भी हैं, जिनमें विटामिन-डी पाया जाता है। ये फूड शरीर में विटामिन-डी बनाते हैं और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिल पाती है, जिससे हमारा इम्यून और नर्वस सिस्टम सुचारू रूप से कार्य करता है। आइए, जानते हैं उन फूड आइटमों के बारे में:

विज्ञापन
vitamin d winter deficiency symptoms and treatment

दूध को विटामिन-डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि दिन भर में हमें जितने विटामिन की आवश्यकता होती है, उसका 20 फीसदी दूध से मिल जाता है। हालांकि अनफार्टफाइड डेयरी उत्पादों में आमतौर पर कम मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed