फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: कैंसर का जोखिम कम करना है तो डाइट में शामिल करें ये औषधियां, मिलेंगे कई फायदे

Sat, 31 Oct 2026 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Oct 2026 11:30 AM IST
सार

cancer Prevention Foods: कैंसर का खतरा कम करने के लिए खानपान और बेहतर जीवनशैली जरूरी है। हल्दी, काली मिर्च, अदरक और मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अध्ययनों में इनके संभावित कैंसर रोधी प्रभाव सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Kitchen Ingredients That May Help Reduce Cancer Risk
कैंसर का बढ़ता खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

दुनियाभर में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ये बीमारी वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के अनुमानों के मुताबिक, दुनिया में हर छह में से एक मौत कैंसर के कारण होती है। ऐसे में स्वस्थ खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाना जरूरी है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आनुवांशिक कारणों के साथ खराब खानपान और जीवनशैली की गड़बड़ी भी कैंसर के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। कुछ मसालों और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है, खाने-पीने की चीजें सीधे कैंसर को तो खत्म नहीं करती हैं, पर इनके सेवन से कैंसर के जोखिम कारकों को कम करने में जरूर लाभ पाया जा सकता है।

Trending Videos
Kitchen Ingredients That May Help Reduce Cancer Risk
 हल्दी के फायदे - फोटो : freepik.com

हल्दी का सेवन हो सकता है फायदेमंद

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी को आयुर्वेद में लंबे समय से विशेष महत्व दिया गया है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक एक्टिव कंपाउंड को इसके कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।
 

  • शोधकर्ताओं के अनुसार, करक्यूमिन में सूजन कम करने और कैंसर कोशिकाओं के विकास से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्रभावित करने की क्षमता हो सकती है। इसी कारण कैंसर के संभावित जोखिम को कम करने में इसकी भूमिका को लेकर लगातार अध्ययन किए जा रहे हैं।
Kitchen Ingredients That May Help Reduce Cancer Risk
काली मिर्च के फायदे - फोटो : Freepik.com

काली मिर्च में भी पाए जाते हैं कैंसर रोधी गुण

काली मिर्च का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पारंपरिक औषधि के रूप में भी किया जाता रहा है। इसमें पिपेरिन नामक सक्रिय यौगिक पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
 

  • एक अध्ययन में पाया गया कि काली मिर्च स्तन कैंसर के ट्यूमर में मौजूद कैंसर स्टेम कोशिकाओं के विकास को रोकने में प्रभावी हो सकती है। इसमें मौजूद पिपेरिन और अन्य सक्रिय तत्वों के संभावित एंटी-कैंसर प्रभावों पर भी शोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Ingredients That May Help Reduce Cancer Risk
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण वाली चीजें - फोटो : Freepik.com

अदरक भी हो सकता है फायदेमंद
 

  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण वाले सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं। कुछ शोधों में कैंसर कोशिकाओं के विकास पर इनके प्रभाव का अध्ययन किया गया है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ एनेस्थीसिया में साल 2000 में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, अदरक कीमोथेरेपी से होने वाली मतली और उल्टी को कम करने में मददगार हो सकता है। सर्जरी के आसपास इसके सेवन को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।


सहजन के भी हैं संभावित फायदे
 

  • सहजन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल थेराप्यूटिक्स इन ऑन्कोलॉजी में साल 2006 में प्रकाशित एक टेस्ट ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि सहजन कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा खांसी, गले में खराश, बुखार और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में इसके संभावित लाभों पर भी शोध हुए हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed