फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा तो संभल जाएं, रोजाना की ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

Sat, 31 Oct 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

ब्लड शुगर बढ़ने के पीछे सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कुछ आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। नींद की कमी, जरूरत से ज्यादा फास्टिंग, लगातार तनाव और देर रात भोजन करना इंसुलिन की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है। जानिए इन आदतों से डायबिटीज का खतरा कैसे बढ़ सकता है?

विज्ञापन
Diabetes High Blood Sugar know Lifestyle Mistakes You Should Avoid
डायबिटीज के संकेत - फोटो : Amarujala.com/AI

डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आज कम उम्र के लोग भी हाई ब्लड शुगर की चपेट में आ रहे हैं। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 58 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। भारत में भी इसके बढ़ते मामलों के कारण इसे डायबिटीज कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड कहा जाने लगा है। ब्लड शुगर नियंत्रित न रहने पर दिल, किडनी, आंखों और नसों को नुकसान पहुंच सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से शुगर की जांच कराने की सलाह देते हैं। डायबिटीज केवल मीठा खाने से नहीं होती, बल्कि इसका संबंध इंसुलिन हार्मोन की कार्यप्रणाली से भी है।

आइए जानते हैं किन आदतों के कारण ब्लड शुगर बढ़ सकता है?

Trending Videos
Diabetes High Blood Sugar know Lifestyle Mistakes You Should Avoid
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

कैसे बढ़ता है डायबिटीज का खतरा

खाना खाने के बाद उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट पचकर ग्लूकोज में बदल जाते हैं और खून के जरिए पूरे शरीर में पहुंचते हैं। इस ग्लूकोज का इस्तेमाल करके कोशिकाएं ऊर्जा बनाती हैं। इस प्रक्रिया में अग्न्याशय (पैंक्रियाज) से निकलने वाला इंसुलिन अहम भूमिका निभाता है।

यह हार्मोन ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में इंसुलिन कम बनने लगता है या कोशिकाएं उसके प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं देतीं, तो ग्लूकोज कोशिकाओं में जाने के बजाय खून में ही बढ़ने लगता है। इससे डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

Diabetes High Blood Sugar know Lifestyle Mistakes You Should Avoid
नींद की कमी से खतरा - फोटो : Freepik.com

पर्याप्त नींद न लेना
 

  • डॉक्टरों के मुताबिक, रोजाना सात घंटे से कम सोने से इंसुलिन रेसिस्टेंस और ब्लड शुगर बिगड़ने का खतरा बढ़ सकता है। नींद की कमी से शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक प्रभावित होता है और इंसुलिन व कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे कोशिकाओं के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल करना मुश्किल होता है। मीठा खाने की इच्छा भी बढ़ सकती है।


जरूरत से ज्यादा फास्टिंग करना
 

  • इंटरमिटेंट फास्टिंग कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन बिना विशेषज्ञ की सलाह के लंबे समय तक उपवास करना नुकसानदायक हो सकता है। इससे तनाव वाले हार्मोन सक्रिय होकर ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। डायबिटीज या इंसुलिन रेसिस्टेंस वाले लोगों को फास्टिंग से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पर्याप्त पानी और संतुलित भोजन भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes High Blood Sugar know Lifestyle Mistakes You Should Avoid
स्ट्रेस से डायबिटीज का खतरा - फोटो : Adobe stock photos

लगातार तनाव में रहना
 

  • क्रॉनिक स्ट्रेस भी ब्लड शुगर बढ़ने का एक कारण हो सकता है। तनाव के दौरान शरीर कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन रिलीज करता है। इनका स्तर लगातार बढ़ा रहने से इंसुलिन रेसिस्टेंस की समस्या हो सकती है। इससे कोशिकाओं में ग्लूकोज का अवशोषण प्रभावित होता है और शुगर नियंत्रित रखना मुश्किल हो जाता है।


 रात में देर से खाना खाना
 

  • देर रात भोजन करके तुरंत सोने की आदत भी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। रात के समय शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो सकती है। खासकर कार्बोहाइड्रेट और अस्वास्थ्यकर वसा से भरपूर भोजन शुगर बढ़ा सकता है। विशेषज्ञ रात में जल्दी भोजन करने और डाइट में फाइबर, प्रोटीन व हेल्दी फैट शामिल करने की सलाह देते हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed