{"_id":"5d60f4e68ebc3e93ce4f8bf2","slug":"vitamin-d-is-necessary-for-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए धूप में निकलना जरूरी, विटामिन डी की कमी से तनाव समेत हो सकती हैं कई बीमारियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत के लिए धूप में निकलना जरूरी, विटामिन डी की कमी से तनाव समेत हो सकती हैं कई बीमारियां
Sat, 24 Aug 2019 03:09 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 24 Aug 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आमतौर पर यह धारणा है कि धूप में निकलेंगे तो काले हो जाएंगे, लेकिन सौंदर्य के प्रति ये चिंता सेहत को सर्वाधिक प्रभावित कर रही है। सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर को कई रोगों से दूर रखता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से थकान, मांसपेशियों का कमजोर होने सहित कई बीमारियां हो सकती है।
Trending Videos
डॉ आशुतोष दुबे
- फोटो : amar ujala
अगर आप भी बंद कमरे में रहने के आदी हैं और धूप में जाने से कतराते हैं तो आज से ही यह आदत बदल डालिए। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे आपको बता रहे हैं कि हमारे लिए कितनी जरूरी है धूप की किरणें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
तनाव व हड्डियों में दर्द
मोटापा बढ़ने के साथ ही शरीर में विटामिन डी का स्तर भी कम होता जाता है। जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, वे महिलाएं अक्सर उदास और तनाव में रहती हैं। अगर आप शारीरिक श्रम कर रहे हैं तो पसीना आना स्वाभाविक है, लेकिन बिना मेहनत किए यदि आपको पसीना आ रहा है तो यह ठीक नहीं। ऐसे में विटामिन डी के स्तर की जांच अवश्य करानी चाहिए। यदि हड्डियों में दर्द होता है तो यह विटामिन डी की कमी से हो सकता है।

इम्यून सिस्टम पर असर
विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। यह कमजोर हो जाता है और आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है और सारा दिन थकावट महसूस होती है। समय से पहले आप वृद्ध दिखने लगते हैं। चेहरे और हाथों में झुर्रियां पड़ने लगती हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा मसूड़ों संबंधी बीमारियां होने लगती हैं।

इनसे दूर की जा सकती है विटामिन डी की कमी
सूर्य की रोशनी, सॉल्मन व टुना फिश, दुग्ध उत्पाद, गाजर, सोया उत्पाद, मशरूम, मखाना खाएं। इसके अलावा यदि विटामिन डी का स्तर ज्यादा गिरता जाए तो चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाएं और खानपान पर ध्यान दें।
सूर्य की रोशनी, सॉल्मन व टुना फिश, दुग्ध उत्पाद, गाजर, सोया उत्पाद, मशरूम, मखाना खाएं। इसके अलावा यदि विटामिन डी का स्तर ज्यादा गिरता जाए तो चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाएं और खानपान पर ध्यान दें।