फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है ये विटामिन, आपमें तो नहीं है इसकी कमी?

Sun, 19 Jan 2025 05:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jan 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
vitamin b12 importance and deficiency symptoms knowhow to get vitamin b12
मस्तिष्क से संबंधित समस्याएं - फोटो : Adobe stock

अच्छी सेहत चाहते हैं तो आहार पर विशेष ध्यान देते रहना सबसे जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए आप रोजाना ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे शरीर के लिए आवश्यक जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। हमें आहार के माध्यम से रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। विटामिन बी-12 हमारी सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। 



अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन बी-12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर के कई आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी है। यह डीएनए निर्माण, लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन से लेकर मस्तिष्क तथा तंत्रिका तंत्र के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है और इसकी कमी से क्या नुकसान होते हैं?

vitamin b12 importance and deficiency symptoms knowhow to get vitamin b12
विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है - फोटो : istock

शरीर के लिए बहुत जरूरी है विटामिन बी-12

विटामिन बी-12 के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में यह मदद करता है, यानि कि अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आप एनीमिया (खून की कमी) का शिकार हो सकते हैं। डीएनए और आरएनए के निर्माण में भी इस विटामिन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो कोशिकाओं के विकास और मरम्मत के लिए आवश्यक है।

विटामिन बी-12 न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करता है, जो मस्तिष्क के कार्य और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हृदय स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, हड्डियों और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करना बनान के लिए भी हमें इसकी आवश्यकता होती है। 

vitamin b12 importance and deficiency symptoms knowhow to get vitamin b12
मस्तिष्क के लिए जरूरी है ये विटामिन - फोटो : Freepik.com

मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए भी जरूरी

मूड और अवसाद के लक्षणों में सुधार करने में भी इस विटामिन की हमें नियमित रूप से आवश्यकता होती है। विटामिन बी12 आपके मूड को बेहतर बनाता है। 

साल 2019 के एक शोध समीक्षा में पाया गया कि विटामिन-बी से भरपूर चीजें तनाव से संबंधित मूड की समस्याओं को कम करने में आपके लिए मददगार है। कुछ शोध बताते हैं विटामिन बी-12 की कमी अवसाद का भी कारण बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b12 importance and deficiency symptoms knowhow to get vitamin b12
मांस, चिकन से प्राप्त करें विटामिन - फोटो : freepik.com

विटामिन बी-12 के स्रोत

विटामिन बी-12 मुख्य रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है, जैसे मांस, मछली, अंडे, दूध और डेयरी उत्पाद से आप भरपूर मात्रा में इसकी पूर्ति कर सकते हैं। शाकाहारी लोग भी आहार में कुछ चीजों को शामिल करके इसकी पूर्ति कर सकते हैं। 

वयस्कों को प्रतिदिन लगभग 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 की आवश्यकता होती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर इसकी अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
vitamin b12 importance and deficiency symptoms knowhow to get vitamin b12
पौष्टिक आहार के करें सेवन - फोटो : Freepik.com

इन चीजों का करें सेवन

विटामिन बी12 आपको पशु आधारित पदार्थों जैसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों से मिल सकता है। इसके अलावा आप नट्स-सीड्स सहित कुछ प्रकार फलों-सब्जियों में पाया जाता है। आहार में इस विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूर सुनिश्चित करें। विटामिन बी-12 आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।  



--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed