फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nuts Benefits: काजू खाने के इतने फायदे हो सकते हैं जानकर रह जाएंगे हैरान, बड़े काम का है ये मेवा

Sat, 18 Jan 2025 11:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jan 2025 11:11 PM IST
सार

पोषक तत्वों से भरपूर काजू आपके हार्ट के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही इसके नियमित सेवन के और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। काजू में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन ई-के और मैग्नीशियम-फास्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

विज्ञापन
daily nuts intake benefits cashews nutrition facts and health benefits in hindi
काजू खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

स्वस्थ आहार को अच्छी सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। आहार को स्वस्थ और पौष्टिक बनाने के लिए हरी सब्जियां-मौसमी फल जितने जरूरी हैं उतना ही जरूरी है नट्स और सीड्स का सेवन। आहार में सूखे मेवों को शामिल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सूखे मेवे पौष्टिकता का खजाना हैं। रोज 8-10 काजू खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। 



पोषक तत्वों से भरपूर काजू आपके हार्ट के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही इसके नियमित सेवन के और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। काजू में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन ई-के और मैग्नीशियम-फास्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।

आइए रोज काजू खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

daily nuts intake benefits cashews nutrition facts and health benefits in hindi
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखता है काजू

काजू में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं। यह रक्तचाप को संतुलित करने में मदद करता है। नियमित रूप से काजू खाना आपके हार्ट के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। काजू में पोटैशियम की भी मात्रा होती है जो रक्तचाप को नियंत्रित करके हार्ट को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद है।

daily nuts intake benefits cashews nutrition facts and health benefits in hindi
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभकारी

काजू में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी संबंधी समस्याओं से बचाव करता है। काजू में कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा होती है जिसे हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से काजू खाने से हड्डियों से संबंधित समस्याओं जैसे गठिया के जोखिम से भी बच सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
daily nuts intake benefits cashews nutrition facts and health benefits in hindi
इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं - फोटो : Freepik.com

इम्युनिटी होती है मजबूत 

काजू में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। ज्यादातर नट्स प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचानें में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
daily nuts intake benefits cashews nutrition facts and health benefits in hindi
काजू खाने के लाभ - फोटो : Freepik.com

काजू खाने के ये भी फायदे जानिए

  • काजू में मौजूद कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 
  • ये हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ावा देते हैं। 
  • काजू का सेवन रक्त में ग्लूकोज के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। यह टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है।
  • काजू में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे सेलेनियम और विटामिन ई शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। 




--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed