फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: भारतीय महिलाओं में अक्सर देखी जाती है इस विटामिन की कमी, ऐसे कर सकते हैं आसानी से पूर्ति

Thu, 23 Jun 2022 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Jun 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
vitamin b12 deficiency in women, best food for vitamin b12 in hindi
महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : istock

शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसके लिए हमें उन आहारों के चयन करने की सलाह दी जाती है जो आसानी से तमाम तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, खनिजों की पूर्ति कर सकें। पर क्या सभी लोगों को आहार के माध्यम से शरीर के लिए जरूरी ये सभी पोषक तत्व मिल पाते हैं? जवाब है- नहीं।



अध्ययनों और रिपोर्ट से पता चलता है कि उत्तर भारत की 47% आबादी में विटामिन बी12 की कमी है। भारत में 70% से अधिक वयस्कों, विशेषकर महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी देखी जाती रही है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन बी-19 की कमी के कारण शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। विटामिन बी-12 (आमतौर पर फोलेट कहा जाता है) की कमी से एनीमिया होने का जोखिम रहता है। इस स्थिति में अत्यधिक थकान, ऊर्जा की कमी (सुस्ती), सांस फूलने, बेहोशी, सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं आहार में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से इस विटामिन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए?

vitamin b12 deficiency in women, best food for vitamin b12 in hindi
विटामिन बी-19 की कमी की समस्या - फोटो : iStock

डेयरी उत्पाद से प्राप्त करें विटामिन बी-19

दूध और अन्य डेयरी उत्पाद जैसे कि दही और पनीर, प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन-बी12 और कई अन्य प्रकार के खनिजों का अच्छा स्रोत होते हैं। एक कप (240 मिली) दूध से विटामिन बी12 की दैनिक 46% आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा 100 ग्राम पनीर में 800 एमजी विटामिन-बी12 होता है। विशेषज्ञ कहते हैं आहार में डेयरी उत्पादों को शामिल करके आप इसकी कमी को दूर कर सकते हैं।

vitamin b12 deficiency in women, best food for vitamin b12 in hindi
मशरूम खाने से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

मशरूम के फायदे

मशरूम कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इससे विटामिन बी-12 भी प्राप्त किया जा सकताहै। 100 ग्राम मशरूम से 5.6 माइक्रोग्राम की मात्रा में इसकी पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा आहार में मशरूम को शामिल करना प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम खाना विशेष लाभकारी माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b12 deficiency in women, best food for vitamin b12 in hindi
अंडा खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

अंडे सेहत के लिए फायदेमंद

अंडों को सामान्यतौर पर इसके प्रोटीन के लिए जाना जाता है पर क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम अंडे आपके विटामिन-बी12 की दैनिक 46 जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। शोध से पता चला है कि अंडे की जर्दी में अंडे की सफेदी की तुलना में विटामिन बी12 का स्तर अधिक होता है। अंडे की जर्दी में मौजूद बी12 को अवशोषित करना भी शरीर के लिए आसान होता है। आहार में अंडों को जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
vitamin b12 deficiency in women, best food for vitamin b12 in hindi
फलों से प्राप्त करें विटामिन्स - फोटो : pixabay

विटामिन बी-12 वाले फल

कई प्रकार के फलों में भी विटामिन बी-12 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जैसे सेब बी12 के अलावा एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और फाइबर से भी भरपूर होता है। इसी तरह से केला भी विटामिन-बी12 से भरपूर फलों में से एक है। अनानास, अंजीर में भी इस पोषक तत्व की मात्रा पाई जाती है। आहार में इन फलों को शामिल करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed