फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बेहतर सेहत के लिए आवश्यक है विटामिन-ए का सेवन, इसकी कमी से हो सकती हैं ऐसी दिक्कतें

Sun, 01 May 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Vitamin A Daily Requirement In Human body, Know Its Deficiency Diseases
विटामिन ए का सेवन जरूरी - फोटो : iStock

शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए रोजाना कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। सामान्यतौर पर हम प्रोटीन, विटामिन सी-डी जैसे पोषक तत्वों की जरूरतों को समझते हुए आहार के माध्यम से इनका सेवन तो करते हैं, पर कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों वाली चीजों का सेवन करना भूल जाते हैं। विटामिन-ए ऐसा ही एक अति आवश्यक पोषक तत्व है, जिसकी शरीर में कमी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। विटामिन-ए आंखों, प्रतिरक्षा प्रणाली, प्रजनन और त्वचा स्वास्थ्य सहित कई अन्य शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञ दैनिक रूप से इस पोषक तत्व वाले आहार के सेवन की सलाह देते हैं।



वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन 900 माइक्रोग्राम और वयस्क महिलाओं को 700 माइक्रोग्राम की मात्रा में रोजाना इस विटामिन की आवश्यकता होती है। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, शिशुओं और बच्चों में इस विटामिन की कमी के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। जिन लोगों में इसकी कमी हो जाती है उनमें सिस्टिक फाइब्रोसिस और क्रोनिक दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

आंकड़े बताते हैं कि विकासशील देशों में बहुत से लोगों को पर्याप्त विटामिन-ए नहीं मिलता है। आइए आगे इसकी कमी से होने वाले खतरे और इसकी पूर्ति के बारे में जानते हैं। 

Vitamin A Daily Requirement In Human body, Know Its Deficiency Diseases
विटामिन-ए की कमी के संकेत - फोटो : iStock

त्वचा संबंधित दिक्कतें

त्वचा कोशिकाओं के निर्माण और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ए महत्वपूर्ण है। त्वचा में सूजन को कम करने में भी यह मदद करता है। शोध बताते हैं कि जिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए नहीं मिल पाता है उनमें एक्जिमा, त्वचा में सूखापन, खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है। विटामिन-ए की लगातार बनी रहने वाली कमी के कारण त्वचा कोशिकाओं को दीर्घकालिक क्षति भी हो सकती है, इसका विशेष ध्यान रखें।

Vitamin A Daily Requirement In Human body, Know Its Deficiency Diseases
आंखों में बढ़ती सूखापन की समस्या - फोटो : Pixabay

ड्राई आइज की समस्या

विटामिन-ए की कमी, ड्राई आइज की समस्या को भी बढ़ावा दे सकती है। जिन लोगों में इसकी ज्यादा कमी हो जाती है, उनमें कम दिखाई देने या कॉर्निया की अन्य समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है।

ड्राई आइज की समस्या में चूंकि आंखों में आंसू बनने कम हो जाते हैं जिसके कारण लालिमा, जलन और चुभन की दिक्कत हो सकती है। भारत, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में छोटे बच्चे, जिनके आहार में विटामिन-ए की कमी होती है, उनमें ड्राई आइज विकसित होने का सबसे अधिक खतरा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin A Daily Requirement In Human body, Know Its Deficiency Diseases
बढ़ते बच्चों के लिए जरूरी है विटामिन-ए - फोटो : Pixabay

रुक जाता है विकास

जिन बच्चों को पर्याप्त विटामिन-ए नहीं मिलता है, उनका विकास अवरुद्ध हो सकता है। मानव शरीर के समुचित विकास के लिए विटामिन-ए आवश्यक है। कई अध्ययनों से पता चला है कि कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और बच्चों के विकास को बढ़ावा देने के लिए विटामिन-ए सप्लीमेंट्स फायदेमंद हो सकते हैं, हालांकि इसका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

विज्ञापन
Vitamin A Daily Requirement In Human body, Know Its Deficiency Diseases
विटामिन-ए के स्रोत - फोटो : iStock

विटामिन ए कैसे प्राप्त करें?

आहार के माध्यम से रोजाना इस अति आवश्यक विटामिन के सेवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अपने आहार में बीटा-कैरोटीन युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं। हरी (पत्तेदार) सब्जियां जैसे पालक, गाजर, शकरकंद, पीले फल- जैसे आम, पपीता और खुबानी आदि में इस विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। टमाटर, अंडे और दूध से भी इस विटामिन को प्राप्त किया जा सकता है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed