Vegetarian Protein Sources: भारत में बड़े पैमाने पर लोगों में प्रोटीन की कमी है। एनएफएचएस के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 73% भारतीयों को अपने दैनिक आहार में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है। खासतौर पर शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए अक्सर प्रोटीन की कमी एक चिंता का विषय होती है।
Health Tips: वेजिटेरियन लोग प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये कॉम्बिनेशन, एक्सपर्ट ने दिया सुझाव
Food Combinations for Protein: वेजिटेरियन लोगों में मन में अक्सर एक सवाल होता है कि उन्हें प्रोटीन के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में एक्सपर्ट से विस्तार से जानते हैं।
दाल-चावल
दाल-चावल का संयोजन भारतीय घरों में बहुत आम है, लेकिन शायद ही लोग जानते हैं कि यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। डॉ. सालुंके के अनुसार दाल में पाए जाने वाले कुछ अमीनो एसिड अधूरे होते हैं, जिन्हें चावल पूरा कर देता है।
इसलिए केवल दाल खाने से प्रोटीन की पूर्ति नहीं होती, बल्कि दाल के साथ चावल खाने से शरीर को अच्छी गुणवत्ता वाला प्रोटीन मिलता है। यह कॉम्बिनेशन न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- Alert: मोबाइल-कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल कहीं आपको समय से पहले बूढ़ा न बना दे? अभी से हो जाइए सावधान
रोटी-पनीर और सोयाबीन-रोटी
रोटी और पनीर का संयोजन भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। पनीर में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जबकि रोटी में कार्बोहाइड्रेट्स। यह कॉम्बिनेशन शरीर को आवश्यक ऊर्जा और प्रोटीन दोनों प्रदान करता है।
इसी तरह, सोयाबीन को गेहूं की रोटी के साथ खाने से भी शरीर को संपूर्ण प्रोटीन मिलता है। सोयाबीन प्रोटीन का एक शक्तिशाली स्रोत है और गेहूं की रोटी के साथ मिलकर यह एक पूर्ण भोजन बन जाता है।
ये भी पढ़ें- Kidney Detox: आज से ही शुरू कर दीजिए किडनी डिटॉक्स, जानिए इसके लिए क्या खाएं-पिएं
राजमा-चावल का मेल भी प्रोटीन के लिए बहुत प्रभावी है। राजमा में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो चावल के साथ मिलकर एक संतुलित आहार बनाते हैं।
मूंग दाल खिचड़ी के साथ दही
इसके अलावा, डॉ. सालुंके ने दही के साथ मूंग दाल खिचड़ी को भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत बताया है। उन्होंने कहा कि यह कॉम्बिनेशन शरीर में प्रोटीन के अवशोषण को बढ़ा देता है, जिससे शरीर को अधिकतम पोषण मिलता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes Tips: चीनी से अलावा इन चीजों से भी बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज रोगी बरतें ये सावधानियां
डॉ. सालुंके ने इस बात पर जोर दिया कि शाकाहारी लोगों को अपनी डाइट में इन प्रोटीन युक्त संयोजनों को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही खाद्य पदार्थों को सही तरीके से मिलाकर खाने से न केवल प्रोटीन की कमी दूर होती है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। यह सुझाव विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो केवल शाकाहारी भोजन पर निर्भर हैं और अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।