फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शाकाहारी लोग ध्यान दें, कहीं आपमें भी तो नहीं है इन पोषक तत्वों की कमी?

Thu, 24 Sep 2026 07:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 07:11 PM IST
सार

शाकाहारी डाइट को हेल्दी माना जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपका भोजन संतुलित है। डाइट में विटामिन बी12, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, जिंक, प्रोटीन और ओमेगा-3 पर खास ध्यान देना चाहिए जरूरी है। पूरी तरह पौधों-आधारित डाइट में बी12 और कुछ अन्य पोषक तत्वों की कमी का जोखिम बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Vegetarian Diet and Common Nutrient Deficiencies How to Build a Balanced Vegetarian Diet
शाकाहारी डाइट - फोटो : Amarujala.com/AI

अच्छी सेहत के लिए किस तरह का खान-पान ज्यादा फायदेमंद है, शाकाहारी या मांसाहारी? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में बना रहता है। हालांकि इसको लेकर किए गए अध्ययनों में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि पौधों पर आधारित खानपान कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत को लाभ पहुंचाने वाले हो सकते हैं। जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स कहती हैं, पशुओं पर आधारित खानपान से शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते है।



अब सवाल ये है कि क्या फिर शाकाहारी डाइट लेने वालों में पोषक तत्वों की कमी का खतरा अधिक होता है?

फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित शाकाहारी डाइट शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देती है। हालांकि समस्या तब शुरू होती है जब खाने में विविधता कम हो जाती है और शरीर को कुछ पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। खासकर शाकाहारी डाइट लेने वालों में विटामिन बी12, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, आयोडीन, जिंक जैसे न्यूट्रिशन की कमी का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

Vegetarian Diet and Common Nutrient Deficiencies How to Build a Balanced Vegetarian Diet
विटामिन बी-12 - फोटो : Adobe Stock

विटामिन बी12 पर ध्यान देने की जरूरत

विटामिन बी12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। यह प्राकृतिक रूप से मुख्य रूप से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। 
 

  • दूध और अंडा से भी इसकी कुछ मात्रा प्राप्त की जा सकती है। लेकिन पूरी तरह वीगन डाइट में लेने वालों में इसकी कमी का खतरा अधिक रहता है। ऐसे लोगों में विटामिन बी12 की कमी के कारण नसों और याददाश्त से संबंधित समस्याओं का जोखिम हो सकता है।
Vegetarian Diet and Common Nutrient Deficiencies How to Build a Balanced Vegetarian Diet
कैल्शियम की कमी - फोटो : freepik.com

आयरन और कैल्शियम की कमी का खतरा
 

  • दाल, चना-राजमा, हरी सब्जियां, मेवे और सीड्स आयरन के अच्छे पौध-आधारित स्रोत हैं। लेकिन पौधों से मिलने वाला आयरन शरीर में मांस से मिलने वाले आयरन की तुलना में आसानी से अवशोषित नहीं होता है। ऐसे में भोजन के साथ विटामिन-सी वाले खाद्य पदार्थ लेना जरूरी है, जिससे आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद मिल सके।

 

  • शाकाहारी और वीगन लोग जो दूध-दही का सेवन नहीं करते हैं उनमें कैल्शियम की कमी का खतरा हो सकता है । कैल्शियम से भरपूर फोर्टिफाइड सोया या दूसरे पौध-आधारित दूध, कैल्शियम-सेट टोफू और कुछ हरी सब्जियां इसका विकल्प हो सकती हैं। विटामिन डी और आयोडीन की पर्याप्त मात्रा भी जरूरी है। पूरी तरह पौध-आधारित डाइट में इनकी कमी का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vegetarian Diet and Common Nutrient Deficiencies How to Build a Balanced Vegetarian Diet
डाइट का रखें ख्याल - फोटो : Freepik.com

प्रोटीन, जिंक और ओमेगा-3 भी जरूरी

सिर्फ फल-सब्जियां खाने से संतुलित डाइट नहीं बनती। दाल, चना, राजमा, सोया, टोफू, मेवे और सीड्स को भी भोजन में शामिल करना जरूरी है। जिंक के लिए दालें, बीज और मेवे फायदेमंद हैं। ओमेगा-3 के लिए अलसी, चिया, अखरोट और कुछ वनस्पति तेल लिए जा सकते हैं। अच्छी तरह व्यवस्थि शाकाहारी डाइट से पोषण की जरूरत पूरी की जा सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed