फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कामयाबी: वैज्ञानिकों ने बनाया खास सेंसर, मात्र 10 सेकेंड में पता चल जाएगा आपको कोविड है या फ्लू?

Fri, 31 Mar 2023 02:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Mar 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
Ultra-Thin Sensor That Can Detect COVID And Flu, latest testing tools of viral infection
सेंसर से कोविड-फ्लू का चल सकेगा पता - फोटो : Study Source

देश में इन दिनों कोविड-19 और H3N2 इंफ्लुएंजा दोनों के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इंफ्लुएंजा या फ्लू को आमतौर पर हल्के लक्षणों वाले संक्रमण के तौर पर देखा जाता रहा है, पर इस बार इसके H3N2 वैरिएंट के कारण लोगों में गंभीर रोग का खतरा भी विकसित होते हुए देखा गया है। इसके साथ कोरोना का XBB.1.16 सब-वैरिएंट अधिक संक्रामकता और इम्यून स्केप क्षमता वाला है जिसके कारण संक्रमण का खतरा उन लोगों  में भी बना हुआ है जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है। चूंकि दोनों संक्रमण के लक्षण लगभग एक जैसे हैं इस वजह से लोगों के लिए इनमें आसानी से अंतर कर पाना भी कठिन हो रहा है।



कोविड-19 और फ्लू के मामलों की जांच के लिए अलग-अलग टेस्ट की आवश्यकता होती है, इस बीच शोधकर्ताओं ने एक ऐसे सेंसर के बारे में बताया है जो कोविड-19 और फ्लू दोनों की पुष्टि कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि जांच की प्रक्रिया में सिर्फ 10 सेकेंड्स का वक्त लगता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Ultra-Thin Sensor That Can Detect COVID And Flu, latest testing tools of viral infection
कोरोना संक्रमण की हो सकेगी पहचान - फोटो : istock

सेंसर बेस्ड है जांच की यह तकनीक

वैज्ञानिकों ने बताया कि सिंगल-एटम-थिक नैनोमैटरियल से बने इस सेंसर के माध्यम से दोनों ही वायरस की उपस्थिति का पता लगाया जा सकता है। परंपरागत जांच की प्रक्रियाओं की तुलना में इससे कहीं अधिक तेजी से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस सेंसर बेस्ड शोध के परिणाम को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (ACS) के बैठक में पेश किया जाना है।

शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इस शोध को वैश्विक मान्यता मिलेगी जिसके माध्यम से इन दोनों प्रकार के संक्रमण का पता लगाना काफी आसान हो सकता है।

Ultra-Thin Sensor That Can Detect COVID And Flu, latest testing tools of viral infection
सर्दी-जुकाम के लक्षणों का चलेगा पता - फोटो : istock

फ्लू और कोविड-19 दोनों  का चल सकेगा पता

इस शोध के बारे में बताते हुए डॉ डेजी अकिनवांडे, जोकि बैठक में इस सेंसर को पेश करने वाले हैं, वह कहते हैं कि फ्लू और कोविड-19 दोनों के लक्षण काफी हद तक ओवरलैप होते हैं। जिससे उनके बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। जबकि ये दोनों वायरस एक साथ काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह सेंसर बेहद उपयोगी होगा जो एक साथ यह पता लगा सकता है कि आपको कोविड-19 है फ्लू, या फिर इनमें से कोई नहीं है या दोनों हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ultra-Thin Sensor That Can Detect COVID And Flu, latest testing tools of viral infection
आसानी से हो सकेगा बीमारी का निदान - फोटो : istock

संक्रमण की हल्की स्थिति का पता लगाने में भी कारगर

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस सेंसर को मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों संक्रमण का पता लगाने के लिए अलग-अलग जांच की जरूरत नहीं होगी। डॉ डेजी की प्रयोगशाला में इस शोध को लेकर काम करने वाले डॉ दिमित्री किरीव कहते हैं, कोविड-19 और फ्लू की जांच के लिए इस सेंसर के हेक्सागोनल पैटर्न में व्यवस्थित कार्बन परमाणुओं की एक परत (ग्राफीन) का इस्तेमाल किया गया है।

ये अल्ट्रा-थिन नैनोमैटिरियल्स आमतौर पर एकल परमाणुओं का पता लगाने के लिए सबसे अच्छी संवेदनशीलता वाले हैं, जो किसी भी चीज की बहुत कम मात्रा होने का भी पता लगाने की क्षमता रखते हैं, चाहे वह बैक्टीरिया हो या वायरस।


शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि बैठक में इस सेंसर को मंजूरी मिल जाएगी जिसकी मदद से आसानी से इन दोनों वायरस की पुष्टि की जा सकेगी। इस सेंसर की खास बात यह है कि परिणाम मात्र 10 सेकेंड में ही मिल जाएंगे।



--------------

स्रोत और संदर्भ
New nanomaterials-based sensor detects flu and COVID-19 in just 10 seconds

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed