फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों ने ऐसे तैयार की कोरोना की सुपर वैक्सीन, रूप बदलेगा वायरस तो भी मारने में सक्षम

Thu, 05 Nov 2020 12:30 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Ultra Potent Coronavirus Super Vaccine made by Scientist, may kill Sars cov 2 virus after Mutation too, can Prevent Covid 19
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सभी को इसकी एक कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 10 से ज्यादा वैक्सीन कामयाबी के करीब हैं। उम्मीद की जा रही है कि तमाम जरूरी परीक्षणों से गुजरने के बाद हमारे पास अगले कुछ महीनों के अंदर एक शानदार वैक्सीन उपलब्ध होगी। इधर, वायरस का म्यूटेशन यानी रूप बदलना भी कोरोना नियंत्रण के लिए एक चुनौती की तरह है। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि तैयार की जा रही वैक्सीन वायरस के बदले स्वरूप पर कितनी असरदार होगी। वैक्सीन विकसित करने के दौरान वैज्ञानिक इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने कोरोना की एक ऐसी शानदार वैक्सीन बना लेने का दावा किया है, जो सामान्य से 'कई गुना ज्यादा' एंटीबॉडीज पैदा करती है। 

Ultra Potent Coronavirus Super Vaccine made by Scientist, may kill Sars cov 2 virus after Mutation too, can Prevent Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खबरों के मुताबिक, इस वैक्सीन का जानवरों पर परीक्षण हो चुका है और परीक्षण के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं। शोधकर्ताओं में यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के कुछ विशेषज्ञ भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि नैनो पार्टिकल्स से बनी कोरोना की नई वैक्सीन चूहों में उन लोगों से कई गुना ज्यादा न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज पैदा करने में सक्षम है, जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

Ultra Potent Coronavirus Super Vaccine made by Scientist, may kill Sars cov 2 virus after Mutation too, can Prevent Covid 19
चूहों में वैक्सीन परीक्षण - फोटो : iStock

स्वास्थ्य रिसर्च जर्नल 'सेल' में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक चूहों में वैक्सीन की डोज छह गुना कम करने पर भी 10 गुना ज्यादा न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज विकसित हुई हैं। इसके साथ ही वैक्सीन ने शक्तिशाली B-सेल इम्यून रेस्पांस भी दिखाया है। इससे वैक्सीन के लंबे समय तक असरदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ultra Potent Coronavirus Super Vaccine made by Scientist, may kill Sars cov 2 virus after Mutation too, can Prevent Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब एक बंदर को वैक्सीन दी गई दी तो उसने शरीर में बनीं एंटीबॉडीज ने कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन पर हर तरफ से हमला किया। इसी आधार पर शोधकर्ता दावा कर रहे हैं कि वैक्सीन वायरस के म्यूटेटेड स्ट्रेन यानी बदले स्वरूप के प्रति भी सुरक्षा दे सकती है। बता दें कि स्पाइक प्रोटीन के जरिए ही वायरस इंसानी कोशिका में घुसता है। 

विज्ञापन
Ultra Potent Coronavirus Super Vaccine made by Scientist, may kill Sars cov 2 virus after Mutation too, can Prevent Covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कैसे बनाई गई वैक्सीन?
यह वैक्सीन स्पाइक प्रोटीन के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन के 60 फीसदी हिस्से की नकल करती है। वैक्सीन तैयार करने के लिए शोधकर्ताओं ने वायरस के पूरे स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल नहीं किया। वैज्ञानिकों ने 'स्ट्रक्चर-बेस्ड वैक्सीन डिजाइन टेक्नीक्स' का यूज किया, जिसके चलते वह खुद को असेंबल करने वाला प्रोटीन बना पाए, जो वायरस जैसा दिखता है। वैज्ञानिकों ने फिर इस वैक्सीन का SARS-Cov-2 के स्पाइक प्रोटीन पर टेस्ट किया तो बेहतर नतीजे सामने आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed