कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के विभिन्न देशों में इस वायरस की प्रकृति, प्रभाव, लक्षणों और इलाज को लेकर तमाम शोध अध्ययन हो रहे हैं। इस कड़ी में वैज्ञानिकों ने हल्के लक्षण वाले कोविड-19 के सात अलग-अलग स्वरूपों की पहचान की है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोरोना संक्रमण 10 हफ्ते बाद भी इंसान के इम्यून सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव छोड़ जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से कोरोना के मरीजों के उपचार और प्रभावी वैक्सीन के विकास में मदद मिल सकती है।
{"_id":"5fa305485b68290bd72afb43","slug":"scientists-identified-seven-different-types-of-coronavirus-symptoms-may-helps-to-develop-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: हल्के संक्रमण वाले मामलों में सात अलग लक्षण समूहों की हुई पहचान, उपचार में मिलेगी मदद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus: हल्के संक्रमण वाले मामलों में सात अलग लक्षण समूहों की हुई पहचान, उपचार में मिलेगी मदद
Thu, 05 Nov 2020 10:33 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के लक्षण:
- फोटो : iStock/Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अध्ययन से संबंधित रिपोर्ट पत्रिका 'एलर्जी' में प्रकाशित हुई है। इस अध्ययन में कोविड-19 को मात दे चुके 109 लोगों और 98 स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया। इस अनुसंधान में ऑस्ट्रिया स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ वियना के वैज्ञानिक भी शामिल थे।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
वैज्ञानिकों ने अध्ययन में सात प्रकार के लक्षण समूहों की पहचान की है:
- बुखार, ठंड लगने, थकान और खांसी जैसे फ्लू वाले लक्षण समूह
- जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण समूह
- नाक की श्लेष्मा झिल्ली में सूजन, छींकने, गला सूखने, नाक बंद होने जैसे सामान्य जुकाम वाले लक्षण समूह
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Symptoms
- फोटो : Pixa/Amar ujala
- मरीजों के आंखों और श्लेष्मा झिल्ली में सूजन जैसे लक्षण, निमोनिया, सांस में दिक्कत
- फेफड़ों में समस्या, दस्त, मतली और सिर दर्द सहित
- उदर और आंतों संबंधी समस्या
- सूंघने और स्वाद की शक्ति में कमी आना एवं अन्य दिक्कतों जैसे लक्षणों की भी पहचान हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने अध्ययन में यह भी पाया कि कोरोना वायरस संक्रमण 10 हफ्ते बाद भी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव छोड़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस खोज से मरीजों के उपचार और प्रभावी टीके को विकसित करने में मदद मिल सकती हैं।