फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mosquito-Borne Diseases: तीन तरह के मच्छरों से होती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव

Wed, 31 Jul 2024 06:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

आइए जानते हैं ऐसे तीन तरह के मच्छरों के बारे में जो घातक बीमारियों को फैलाते हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों के लक्षण और बचाव भी इस लेख में जानिए।

विज्ञापन
Types Of Mosquito Borne Diseases Risk In Monsoon 2024 Dengue Malaria And Chikungunya
डेंगू - फोटो : amarujala

Mosquito Borne Diseases: अगस्त के महीने में विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। 1897 में हुई एक खोज में पता चला कि मादा मच्छर मनुष्य में रोग फैलाते हैं। ये दुनिया के सबसे घातक कीड़े में से एक है, क्योंकि बीमारियां फैलाने की उनकी क्षमता हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती हैं। मानसून में कई प्रकार के मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। दरअसल भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ की स्थिति मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे अनुकूल होती है, जो कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है।



आइए जानते हैं ऐसे तीन तरह के मच्छरों के बारे में जो घातक बीमारियों को फैलाते हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों के लक्षण और बचाव भी इस लेख में जानिए।

Types Of Mosquito Borne Diseases Risk In Monsoon 2024 Dengue Malaria And Chikungunya
एडीज - फोटो : Freepik.com

कई मच्छर अलग अलग बीमारियां फैलाते हैं। रोग फैलाने में वाले मच्छरों की प्रजातियों में तीन सबसे घातक हो सकते हैं। इसमें एडीज, एनोफिलीज मच्छर और क्यूलेक्स मच्छर का नाम शामिल है।

एडीज

एडीज मच्छर दिन में निकलते हैं। भारत में एडीज मच्छरों का प्रभाव देखने को मिलता है। एडीज मच्छरों के कारण चिकनगुनिया, डेंगू बुखार हो सकता है। इसके अलावा लसीका फाइलेरिया, रिफ्ट वैली बुखार, येलो फीवर और जीका वायरस भी एडीज के कारण होने की संभावना रहती है।

Types Of Mosquito Borne Diseases Risk In Monsoon 2024 Dengue Malaria And Chikungunya
एनाफिलीज मच्छर - फोटो : Freepik.com

एनाफिलीज मच्छर

एनोफिलीज मच्छर रात में निकलते हैं। इनके काटने से मलेरिया, लसीका आफलेरिया जैसी बीमारी हो सकती हैं। मलेरिया के कई मामले हर साल भारत में सामने आते हैं। वहीं लसीका फाइलेरिया बुखार के मामले अधिकतर अफ्रीका में सुनने को मिलते हैं।

क्यूलेक्स मच्छर

पश्चिम नील बुखार और जापानी एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारी क्यूलेक्स मच्छर के कारण फैलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Types Of Mosquito Borne Diseases Risk In Monsoon 2024 Dengue Malaria And Chikungunya
एडीज मच्छर के काटने के लक्षण - फोटो : istock

एडीज मच्छर के काटने के लक्षण

एडीज मच्छर के काटने से डेंगू और चिकनगुनिया हो सकता है, जिसके लक्षण कुछ हद तक समान होते हैं। एडीज मच्छर के कारण तेज बुखार, आंखों के निचले हिस्से में दर्द, जी मिचलाना और उल्टी आना, जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन, त्वचा पर चकत्ते पड़ना, गर्दन और पीठ में दर्द व अकड़न, साथ ही कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
Types Of Mosquito Borne Diseases Risk In Monsoon 2024 Dengue Malaria And Chikungunya
एनाफिलीज मच्छर के काटने के लक्षण - फोटो : Freepik

एनाफिलीज मच्छर के काटने के लक्षण

एनोफिलीज मच्छर उप सहारा अफ्रीका में पाया जाता है, जो कि एक वायरस फैलाता है जिससे मलेरिया जैसे रोग हो सकते हैं। मलेरिया में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी शामिल है। मलेरिया जानलेवा भी हो सकता है। इसमें कपकंपी औऱ ठंडक महसूस होती है। मलेरिया के कारण फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। कुछ स्थितियों में यह रोग किडनी-लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकती है। दवाइयों से मलेरिया को ठीक किया जा सकता है।

------

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed