फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: जानिए किस तकनीक पर आधारित है आपको दी जा रही वैक्सीन? कैसे करती है काम?

Sun, 18 Jul 2021 05:09 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 18 Jul 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
types of covid vaccines available in the world, all you want to know
कोरोना की वैक्सीन - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण को डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत गया है। नोवेल कोरोनावायरस की शुरुआत के साथ दुनियाभर के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस गंभीर वायरस से बचाव के उपायों को ढूंढने में लग गए थे। इसे चमत्कार ही कहा जाएगा कि वैज्ञानिकों ने एक साल के भीतर ही कोरोना से मुकाबले के लिए वैक्सीनों को तैयार कर दिया। तमाम अध्ययनों की मानें तो कोरोना संक्रमण से सुरक्षा देने में वैक्सीन ही सबसे प्रभावी हथियार मानी जा सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दुनिया के तमाम देशों ने वैक्सीन के निर्माण का काम शुरू कर दिया। 


भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां दो स्वदेशी वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन उपलब्ध हैं जबकि कुछ कंपनियां अपने वैक्सीन की स्वीकृति का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-वी को भी देश में प्रयोग में लाया जा रहा है, साथ ही हाल ही में भारत सरकार ने अमेरिका की वैक्सीन मॉडर्ना को भी आपातकाल में इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन वैक्सीनों को अलग-अलग तरह से डिज़ाइन किया गया है। इस लेख में हम 4 अलग-अलग प्रकार के वैक्सीनों के बारे में बात करेंगे। यह वैक्सीन किस आधार पर तैयार की गई हैं और किस तरह से काम करती हैं, आइए आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

types of covid vaccines available in the world, all you want to know
एमआरएनए तकनीक पर आधारित वैक्सीन फाइजर - फोटो : Social media

एमआरएनए वैक्सीन
फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना की वैक्सीन एमआरएनए वैक्सीन तकनीक पर आधारित है। मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) वैक्सीन घातक रोगजनकों से लड़ने के लिए कोशिकाओं को सक्रिय करके प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को ट्रिगर करती है। कोविड-19 के संदर्भ में, एमआरएनए वैक्सीन में वायरस के जेनेटिक कोड के छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इंजेक्ट होने के बाद शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करके शरीर में एंटीबॉडीज की निर्माण करती हैं। इन एंटीबॉडीज को संक्रमण से मुकाबले के लिए काफी कारगर माना जाता है। कई अध्ययनों में एमआरएनए वैक्सीन को कोरोना के विभिन्न वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार पाया गया है।

types of covid vaccines available in the world, all you want to know
कोरोना की डीएनए-आधारित वैक्सीन - फोटो : Social media

डीएनए-आधारित वैक्सीन
डीएनए-आधारित वैक्सीन को तैयार करने के लिए संशोधित डीएनए का उपयोग किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, इस तरह की वैक्सीन वायरस के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण के साथ रखरखाव और निर्माण के मामले में काफी बेहतर मानी जाती है। भारत को मिलने वाली संभावित तीसरी स्वदेशी वैक्सीन जायकोव-डी, कोरोना की पहली डीएनए-आधारित वैक्सीन है। यह एक 'प्लाज्मिड डीएनए' वैक्सीन है जो प्लास्मिड नामक डीएनए अणुओं के गैर-प्रतिकृति संस्करण का उपयोग करके तैयार की जाती है। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा देने में इस वैक्सीन को काफी प्रभावी माना जा रहा है। फिलहाल इसे अभी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (डीसीजीआई) से इस्तेमाल की मंजूरी मिलने का इंतजार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
types of covid vaccines available in the world, all you want to know
कोरोना की प्रोटीन सबयूनिट आधार पर तैयार वैक्सीन - फोटो : Pixabay

प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन 
इस तरह की वैक्सीन को तैयार करने के लिए वायरस के कुछ हिस्सों का उपयोग किया जाता है जो घातक रोगज़नक़ों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन के कारण साइड इफेक्ट का जोखिम बहुत कम होता है, इसका अर्थ यह भी है कि इसका इम्यून रिस्पांस भी कम हो सकता है। यही कारण है कि इन टीकों से शरीर में मजबूत प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए सहायकों को शामिल करने की आवश्यकता होती है। स्वाभाविक रूप से यह एंटीजन अकेले ही प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त नहीं होते हैं। नोवावैक्स की वैक्सीन प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन तकनीक पर आधारित है।

विज्ञापन
types of covid vaccines available in the world, all you want to know
कोरोना की वैक्सीन (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

वायरल वेक्टर वैक्सीन
वायरल वेक्टर वैक्सीन को तैयार करने के लिए वायरस के संशोधित रूप का इस्तेमाल किया जाता है। शरीर में इंजेक्ट होने के साथ यह वैक्सीन प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को ट्रिगर करने का काम करती है। कोरोनावायरस के लिए वायरल वेक्टर वैक्सीन बनाने के लिए एडेनोवायरस का उपयोग किया जाता है। एडेनोवायरस, एक प्रकार का सामान्य कोल्ड वायरस होता है जो खुद को कोशिकाओं से जोड़कर कोरोनावायरस के खिलाफ स्पाइक प्रोटीन बनाने का निर्देश देता है। वर्तमान समय में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड वैक्सीन, वायरल वेक्टर तकनीक पर ही आधारित है।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Understanding How COVID-19 Vaccines Work

अस्वीकरण नोट: यह लेख रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की वेबसाइट से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।  लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed