फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेन हेल्थ: दिमाग की सेहत बिगाड़ रही हैं रोज की ये गलतियां, सोचने-समझने और बातचीत में भी हो सकती है परेशानी

Sat, 26 Sep 2026 08:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Sep 2026 08:20 PM IST
सार

नींद की कमी, लगातार तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी और अत्यधिक स्क्रीन टाइम जैसी आदतें दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं कर रहे हैं?

विज्ञापन
Common Habits That Can Affect Brain Function how to Protect Your Brain
ब्रेन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

हमारी दिनचर्या कैसी है, हम किस तरह का भोजन करते हैं? इसका सेहत पर सीधा असर होता है। खान-पान और लाइफस्टाइल का सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि हमारे ब्रेन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर होता है। रात में  देर तक जागना, ऑफिस में लगातार बैठे रहना, शारीरिक व्यायाम कम करना, मोबाइल-लैपटॉप पर हमेशा व्यस्त रहना, ये सभी आदतें देर सबेर हमारे लिए समस्याओं का कारण बन सकती हैं। 



दिमाग शरीर के लगभग हर जरूरी काम को नियंत्रित करता है। इसलिए इसकी सेहत में होने वाली दिक्कत का असर सिर्फ हमारी याददाश्त को ही नहीं प्रभावित करता है बल्कि इसका संपूर्ण स्वास्थय पर नकारात्मक असर हो सकता है। ध्यान लगाने में परेशानी, चीजें याद रखने में दिक्कत और लगातार मानसिक थकान भी संकेत हो सकते हैं कि जीवनशैली में बदलाव की जरूरत है। 

आइए जानते हैं कि कहीं आपकी आदतें भी तो दिमागी सेहत के लिए खतरा नहीं बढ़ा रही है?

Common Habits That Can Affect Brain Function how to Protect Your Brain
नींद की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

नींद की कमी का असर

नींद शरीर के साथ दिमाग के लिए भी जरूरी है। रोजाना रात में अच्छी नींद न मिलने से आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, चीजों को समझने और याद रखने में परेशानी हो सकती है। अगर देर रात तक मोबाइल या दूसरी स्क्रीन देखने की आदत के कारण नींद का समय लगातार बिगड़ रहा है, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। 

इसी तरह दिनभर बैठे रहना और शारीरिक गतिविधि बहुत कम होना भी ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। नियमित शारीरिक गतिविधि पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर रखने में मदद करती है और दिमाग तक भी रक्त पहुंचता है। रोज थोड़ी देर तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करना भी फायदेमंद हो सकता है।

Common Habits That Can Affect Brain Function how to Protect Your Brain
तनाव का ब्रेन पर असर - फोटो : Freepik.com

तनाव का असर

तनाव कुछ समय के लिए शरीर का सामान्य प्रतिक्रिया हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव शरीर और दिमाग दोनों को प्रभावित कर सकता है। 
 

  • लगातार स्ट्रेस बने रहने के कारण नींद खराब होने, सिरदर्द और मानसिक थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • लंबे समय तक तनाव रहने पर शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ा रहता है जो इंफ्लेमेशन से लेकर कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है जो ब्रेन के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Common Habits That Can Affect Brain Function how to Protect Your Brain
समय रहते लें डॉक्टरी मदद - फोटो : Adobe stock

कब हो जाएं सावधान

अगर कभी-कभार किसी का नाम याद न आए या सामान रखकर भूल जाएं तो इसे तुरंत बीमारी नहीं माना जाता। लेकिन ध्यान केंद्रित करने में लगातार परेशानी होना, काम पूरा करने में पहले से ज्यादा समय लगना, बातचीत के दौरान सही शब्द न मिलना या रोजमर्रा के कामों में बार-बार गलती होना संकेत है कि आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। 
 

  • ब्रेन फॉग जैसी समस्याओं में भी याददाश्त, शब्द खोजने और योजना बनाने में दिक्कत होने लगती है। 
  • अगर ऐसी समस्याएं लगातार बनी रहें और रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed