फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: दूध के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

Sat, 26 Sep 2026 10:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Sep 2026 10:00 PM IST
सार

दूध पोषक तत्वों से भरपूर आहार है, लेकिन इसे पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थों को दूध के साथ लेना नुकसानदायक हो सकता है। दूध के साथ गलत चीजों के सेवन से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
 

विज्ञापन
Foods to Avoid With Milk Common Mistakes to Avoid in hindi
दूध को लेकर सावधानियां - फोटो : Adobe stock

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, ये कई पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीने की सलाह देते हैं। दूध के साथ मेवे खाने से आपको अधिकतम लाभ मिलता है, वहीं दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है और आप कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।



पर क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें अगर आप दूध के साथ खाते हैं तो ये दूध के पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं या पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

Foods to Avoid With Milk Common Mistakes to Avoid in hindi
दूध के साथ मांसाहार - फोटो : Adobe Stock

मछली या मांसाहारी उत्पाद

वैसे तो दूध और मछली दोनों ही उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन दोनों का सेवन एक साथ करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह संयोजन त्वचा पर सफेद धब्बे (विटिलिगो) का कारण भी बन सकता है। हालांकि मेडिकल साइंस में इसकी पुष्टि नहीं होती है।
 

  • दूध के साथ मांसाहार वाली चीजें खाने से पेट में भारीपन और असुविधा पैदा हो सकती है, क्योंकि दोनों का पाचन अलग-अलग होता है। इन चीजों को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए।
Foods to Avoid With Milk Common Mistakes to Avoid in hindi
खट्टे फलों का सेवन - फोटो : Freepik.com

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, अंगूर आदि विटामिन-सी का बेहतर स्रोत माने जाते है और शरीर के लिए इनके कई प्रकार के लाभ भी हैं। हालांकि दूध के साथ इनका सेवन करना आपके लिए पाचन की दिक्कतें बढ़ा सकता है। इससे पेट में अपच, गैस, और उल्टी की समस्या हो सकती है। खट्टे फलों में एसिड की उपस्थिति होती है, जो दूध के प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foods to Avoid With Milk Common Mistakes to Avoid in hindi
दूध-दही का एक साथ सेवन - फोटो : Freepik.com

दही और दूध न करें एक साथ सेवन

दूध और दही दोनों ही डेयरी उत्पाद हैं, लेकिन दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। यही कारण है कि इनका सेवन एक साथ करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं। 

इन सभी चीजों से बचने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि दूध और ये खाद्य पदार्थ एक साथ लेने पर पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बेहतर रहता है कि आप दूध का सेवन रात में सोने से पहले करें। बच्चों के लिए ये पूर्ण आहार माना जाता है इसलिए उन्हें दिन में दो बार दूध दिया जा सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed